अजब गजब: ज्वॉइनिंग के मात्र 6 घंटे बाद ही डाल दिया रिजाइन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अनोखी स्टोरी

ज्वॉइनिंग के मात्र 6 घंटे बाद ही डाल दिया रिजाइन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अनोखी स्टोरी
दिल्ली के एक कंपनी में नए कर्मचारी ने जॉइन करने के लगभग 6 घंटे के बाद ही इस्तीफा दे दिया है। यह स्टोरी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नौकरी की तलाश करने में लोग इंटरव्यू के समय कंपनी की कई बातें सुनते हैं। कई बार काम, सैलरी, ऑफिस का माहौल और समय को लेकर अच्छी तस्वीर दिखाी जाती है लेकिन नौकरी शुरू करने के बाद सच्चाई कुछ और ही निकल सकती है। दिल्ली में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां पर एक नए कर्मचारी ने नौकरी शुरू करने के मात्र 6 घंटे के बाद ही इस्तीफा दे दिया था। इस घटना को 'हायरिंग इनसाइडर' के फाउंडर हर्षित श्रीवास्तव ने लिंक्डइन पर शेयर किया था। इसके बाद ही यहा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया और लोग कंपनियों की हायरिंग प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।

नए कर्मचारी को कैसे मिली थी नौकरी?

हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी कंपनी में एक कर्मचारी नौकरी छोड़ रहा था। मैनेजर ने उससे कहा कि अगर वह जल्दी नौकरी छोड़ना चाहता है, तो उसे अपना रिप्लेसमेंट खुद ढूंढना होगा। उस कर्मचारी ने एक नया व्यक्ति खोज लिया और उसे कंपनी में ज्वॉइन करा दिया। इसके बाद उसने नए कर्मचारी को काम समझाना शुरू किया। ट्रेनिंग के दौरान पुराने कर्मचारी ने नए व्यक्ति को कंपनी के काम का असली तरीका बता दिया। उसने काम का ज्यादा दबाव, लंबे काम के घंटे और ऑफिस के माहौल के बारे में साफ-साफ जानकारी दी। इंटरव्यू के दौरान जिन बातों का पता नहीं चला था वो भी कुछ ही घंटों में सामने आ गईं। नए कर्मचारी ने सब सुनने के बाद फैसला कर लिया कि वह यह नौकरी नहीं कर सकता। शाम तक उसने मैनेजर को अपना रिजाइन भी दे दिया।

मैनेजर ने पुराने कर्मचारी को लगाई फटकार

नए कर्मचारी के इस्तीफा देने के बाद मैनेजर नाराज हो गया। उसने पुराने कर्मचारी को फोन किया और पूछा कि उसने नए व्यक्ति को कंपनी के बारे में क्या बताया तो पुराने कर्मचारी ने जवाब दिया कि उसने वही बातें बताईं, जो उसे नए कर्मचारी को सिखाने के लिए कहा गया था। इस पूरे सिनेरियो के बाद सोशल मीडिया पर नौकरी के इंटरव्यू को लेकर चर्चा शुरू हो गई। लोगों का कहना है कि कंपनियों को नौकरी देने से पहले काम और ऑफिस की सही तस्वीर बतानी चाहिए, इससे कर्मचारी और कंपनी दोनों का समय बच सकता है।

Created On :   24 Aug 2026 6:20 PM IST

Tags

Next Story