अजब गजब: अपने दोस्त को गाड़ी में बंद करके शेरों के बीच उतरा शख्स, शेरों ने भी किया 'हेलो!'

अपने दोस्त को गाड़ी में बंद करके शेरों के बीच उतरा शख्स, शेरों ने भी किया हेलो!
सोशल मीडिया पर साउथ अफ्रीका के लायन सफारी पार्क का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें गाइड गाड़ी से उतरकर शेरों के बीच खड़ा हो जाता है जाकर और शेर भी उससे अच्छे से मिलते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप एक गाड़ी में बैठे हैं और आपके चारों तरफ बड़े-बड़े शेर घूम रहे हैं और तभी आपके साथ आया गाइड गाड़ी से बाहर निकलकर उन्हीं शेरों के बीच चला जाए। यह सोचकर ही डर लगने लगता है। लेकिन दक्षिण अफ्रीका का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में यात्रा करने वाले साइमन विल्सन एक सफारी पर नजर आते हैं। उनके सामने शेर घूम रहे होते हैं, लेकिन गाइड बिना डरे गाड़ी से बाहर चला जाता है। वह शेरों के बीच काफी आराम से खड़ा रहता है। उसका यह अंदाज देखकर साइमन भी हैरान रह जाते हैं।

क्या है पूरा मामला?

वीडियो की शुरुआत सफारी गाड़ी के अंदर से होती है। साइमन बाहर मौजूद शेरों को देखकर काफी डर जाते हैं। इसी दौरान गाइड गाड़ी का दरवाजा खोलता है और बाहर जाने लगता है और साइमन उसे रोकते हुए कहते हैं कि बाहर शेर हैं। गाइड बिल्कुल शांत रहता है, वह बताता है कि शेरों के बीच जाना उसके काम का हिस्सा है। वह रोज इन जानवरों के आसपास रहता है, इसलिए उसे उनके साथ काम करने की आदत है।

300 किलो का शेर भी मौजूद

गाइड का काम सिर्फ शेरों को देखना नहीं है, वह उनकी देखभाल करता है और जरूरत पड़ने पर उनके शरीर पर दवा भी डालता है। वीडियो में वह कई शेरों के काफी पास नजर आता है। ऐसा लगता है कि जानवर भी उसे पहचानते हैं और उसके साथ काफी नॉर्मल हैं। सफारी में मौजूद शेरों का वजन करीब 250 किलो तक बताया गया है। इनमें जॉर्ज नाम का एक शेर करीब 300 किलो का है। गाइड मजाक में एक शेर को डोनाल्ड ट्रंप नाम से भी बुलाता है। उसका यह अंदाज देखकर साइमन और वीडियो देखने वाले लोग हैरान रह जाते हैं।

शेर कितनी तेजी से दौड़ सकते हैं?

गाइड ने बताया कि शेरों के सामने गाड़ी से बाहर निकलना बहुत खतरनाक हो सकता है क्योंकि शेर बहुत तेज भागते हैं। गाइड ने बताया है कि शेर सिर्फ 6 सेकंड में 100 मीटर की दूरी तय कर सकते हैं। ऐसे में अगर कोई इंसान उनके पीछे दौड़कर बचने की कोशिश करे, तो उसके लिए बच पाना बहुत मुश्किल होगा।

Created On :   19 Aug 2026 6:10 PM IST

Tags

Next Story