अजब गजब: बिजी रोड पर बाइक सवार का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोगों ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

बिजी रोड पर बाइक सवार का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोगों ने जमकर सुनाई खरी-खोटी
सोशल मीडिया पर आए दिन सड़क पर खतरनाक स्टंट करने वाले लोगों के वीडियो सामने आते रहते हैं। कई बार लोग कुछ सेकंड के रोमांच के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल देते हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन सड़क पर खतरनाक स्टंट करने वाले लोगों के वीडियो सामने आते रहते हैं। कई बार लोग कुछ सेकंड के रोमांच के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स व्यस्त सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है।

बस को ओवरटेक करते हुए किया स्टंट

वायरल वीडियो में एक व्यस्त सड़क पर बस जाती दिखाई दे रही है। इसी दौरान पीछे से एक बाइक सवार तेज रफ्तार में आता है और स्टंट करते हुए बस को ओवरटेक कर देता है। इसके बाद भी वह अपनी बाइक की रफ्तार कम नहीं करता।

कुछ दूर आगे जाने के बाद शख्स बाइक को पिछले पहिए पर चलाने लगता है। तेज गति के कारण बाइक लगातार इधर-उधर लहराती नजर आती है। बाइक सवार भी इसे संभालने की कोशिश करता दिखाई देता है। सड़क पर इस तरह का स्टंट किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था।

वीडियो पर लोगों ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @jasonbourne0101 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ यूजर ने लोगों से इस हरकत के लिए दो शब्द कहने को कहा है। पोस्ट सामने आने के बाद इस पर बड़ी संख्या में व्यूज और प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं।

वीडियो देखकर कई यूजर्स ने बाइक सवार की लापरवाही पर नाराजगी जताई। एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि वह दो नहीं बल्कि चार शब्द कहेगा- 'एक दिन मर जाएगा।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि उसने पूरा वीडियो सिर्फ इसलिए देखा ताकि बाइक सवार को गिरते हुए देख सके। कुछ लोगों ने वीडियो की वास्तविकता पर भी सवाल उठाए और इसे एआई से बनाया हुआ बताया।

फिलहाल, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सड़क पर इस तरह खतरनाक स्टंट करने को लेकर बाइक सवार की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

Created On :   17 Aug 2026 12:09 AM IST

Tags

Next Story