अजब गजब: पेट्रोल पंप पर अमेरिकी लेडी ने खरीदा लॉटरी टिकट, पर्ची को खुरचते ही हुआ कुछ ऐसा कि लड़की के होश उड़ गए

पेट्रोल पंप पर अमेरिकी लेडी ने खरीदा लॉटरी टिकट, पर्ची को खुरचते ही हुआ कुछ ऐसा कि लड़की के होश उड़ गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के मैरीलैंड से एक बहुत ही अनोखी कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। यहां पर एक महिला ने सिर्फ अपनी भाभी के कहने पर लॉटरी का टिकट खरीदा था और देखते ही देखते उसकी किस्मत चमक उठी। महिला को अंदाजा नहीं था कि मजाक-मजाक में लिया गया छोटी सी टिकट का फैसला इतना बड़ा सरप्राइज लेकर आएगा।

पेट्रोल पंप पर बदली किस्मत

ऐसा बताया जा रहा है कि महिला अपनी भाभी के साथ एक पेट्रोल पंप पर गई थी। उसकी भाभी को लंबे समय से लॉटरी खरीदने का शौक था और वह अक्सर टिकट लेती रहती थीं। उसी दौरान उन्होंने महिला से भी कहा कि वह एक टिकट लेकर अपनी किस्मत आजमा ले। पहले तो महिला ने इस बात को हल्के में लिया, क्योंकि उसे लॉटरी खेलने में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी। लेकिन बार-बार कहने पर उसने आखिरकार करीब 800 रुपये का एक टिकट खरीद लिया।

महिला ने जैसे ही टिकट को खुरचना शुरू किया, उसकी आंखें फटी रह गईं। टिकट पर बड़ी इनामी रकम निकली थी। महिला ने करीब 65 लाख रुपये का इनाम जीत लिया। कुछ देर तक तो उसे खुद यकीन ही नहीं हुआ कि उसने इतनी बड़ी रकम जीत ली है।

Created On :   12 Aug 2026 1:40 AM IST

Tags

Next Story