सावन आउटफिट: सावन पर करने जा रही हैं महादेव के दर्शन तो, ट्राई करें इन एक्ट्रेसेस जैसी हरी साड़ियां, देंगी ट्रेंडी और क्लासी लुक

- सावन पर करने जा रही हैं महादेव के दर्शन
- ट्राई करें इन एक्ट्रेसेस जैसी हरी साड़ियां
- पाएंगी ट्रेंडी और क्लासी लुक
डिजिटल डेस्क, मुंबई। सावन का शुभारंभ 11जुलाई से हो गया है। हरियाली से भरा यह मौसम ताजगी और ऊर्जा के साथ भक्ति का भी है, इस मास में ज्यादा तर लोग ग्रीन और ऑरेंज रंग के कपड़ो को महत्व देते हैं। क्योंकि यह मास हिंदू धर्म में बहुत ही खास और प्रभावशाली माना जाता है। इस मास में भगवान शिव की पूजा अराधना होती है। पूजा-पाठ के समय ज्यादातर महिलाएं ट्रेडिशनल कपड़ों में रहना ज्यादा पसंद करती हैं, इसलिए ही वे सावन में हरा रंग पहनना प्रिफर करती हैं। ऐसे में अगर आप भी सावन के महीने में महादेव के दर्शन करने जा रही हैं तो इन एक्ट्रेसेस जैसी हरी साड़ियों से आईडियाज ले सकती हैं।
चित्रांगदा सिंह की ये ब्यूटीफुल फ्लावर प्रिंटेड ग्रीन साड़ी को आप जरूर ट्राय कर सकती हैं। साथ ही मिनिमल मेकअप आपको एलिगेंट लुक देगा।
शिल्पा शेट्टी का फैशन सचमुच का हर कोई दिवाना है। साड़ी को किस तरह से स्टाइल करना है कोई इनसे सिखे। इस सावन आप भी इनका स्टाइल फॉलो कर सकती हैं।
माधुरी दीक्षित की इस हेवी एम्ब्रॉयडरी वाली ग्रीन कलर की साड़ी में अपने लुक को एक रॉयल टच दे सकती हैं। लाइट मेकअप के साथ ऐसी साड़ी में आप किसी भी फंक्शन में जान ला देंगी।
विद्या बालन के पास साड़ी का बेहतरीन कलेक्शन है और उनके इस एलिगेंट लुक से आप आईडिया ले सकते हैं।
Created On :   12 July 2025 6:18 PM IST