ट्रेवल टिप्स: मानसून के मौसम में घूमने जाने का बना रहें हैं प्लान, तो इन ब्यूटिफुल डेस्टिनेशन पर होगा बारिश का मजा दोगुना

मानसून के मौसम में घूमने जाने का बना रहें हैं प्लान, तो इन ब्यूटिफुल डेस्टिनेशन पर होगा बारिश का मजा दोगुना
  • मानसून के मौसम में घूमने जाने का बना रहें हैं प्लान
  • इन ब्यूटिफुल डेस्टिनेशन पर होगा बारिश का मजा दोगुना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम आ चुका है। इस मौसम में प्रकृति की सुंदरता दोगुना हो जाती है। इस वक्त धरती हरी चादर ओढ़ लेती है जिसके चलते चारों तरफ हरियाली ही नजर आती है। हवा में मिट्टी की भीनी-भीनी खुशबू घुली होती है। झरने भी अपनी सुंदरता का नजारा दिखाते थकते नहीं हैं। ऐसे में अधिकांश लोगों का मन बारिश में घूमने का होने लगता है। बहुत से लोग अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनका इस बारिश में घूमने का मन तो बहुत होता है लेकिन प्लान नहीं बना पाते हैं। लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, हम आज आपके लिए ब्यूटिफुल जगहें लेकर आए हैं जहां आप बारिश के मौसम का आनंद लेने के लिए जा सकते हैं।

मानसून में घूमने के लिए सुंदर डेस्टिनेशन

मुन्नार, केरल

केरल को गॉड्स ओन कंट्री के नाम से भी जाना जाता है। मानसून के दौरान इसकी खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। यहां की हल्की फुहारें, हरे-भरे खेत और सुंदर नदियां आपको नेचर की सुंदरता में खोने के लिए मजबूर कर देंगी। केरल में घूमने के लिए बहुत सी सुंदर जगहें हैं जैसे आप केरल में मुन्नार जा सकते हैं।

यह भी पढ़े -ट्रेवल टेक की हुई बंपर लिस्टिंग, शुरुआती कारोबार के बाद आई गिरावट

जीरो, अरूणाचल प्रदेश

भारत के अरूणाचल प्रदेश राज्य में स्थित एक अनोखा शहर है जो बारिश में बहुत ज्यादा सुंदर हो जाता है। अगर आप भी नेचर लवर हैं तो आपको यहां बहुत से सुंदर नजारों के अलावा जनजातियों के बारे में भी जानने मिलेगा। अगर आप भी ट्रिप प्लैन कर रहे हैं तो यह जगह एक बहुत अच्छा ऑप्शन है।

उदयपुर, राजस्थान

बारिश के मौसम में आप झीलों के शहर जाना कैसे भूल सकते हैं। इस मौसम में यह जगह और ज्यादा सुंदर हो जाती है। अगर आप स्ट्रीट फूड लवर हैं तो आपको यहां शानदार वैराइटीज मिलेंगी। इसके अलावा आपको शांति पसंद हैं तो भी आप इस जगह घूमने जा सकते हैं।

यह भी पढ़े -पेरेंटिंग कोच और इन्फ्लूएंसर डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी हुईं नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड में नॉमिनेट

लोनावला, महाराष्ट्र

अगर आप मुंबई में रहते हैं तो मानसून में घूमने के लिए आप लोनावला जा सकते हैं। आपको यहां बहुत से सुंदर झरने देखने मिलेंगे। वैसे भी मानसून में झरनों की सुंदरता बढ़ जाती है। इसलिए यह जगह मानसून में घूमने के लिए बेस्ट है।

चेरापूंजी, मेघालय

दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश होने वाली जगहों में से एक चेरापूंजी भी है। मानसून के वक्त यह एक अलग ही दुनिया का अहसास कराता है। यहां आप बारिश के साथ-साथ झरनों का भी भरपूर आनंद ले सकते हैं। आपको यहां नेचर का एक अलग ही नजारा देखने मिलेगा।

यह भी पढ़े -पीएम मोदी की यात्रा के बाद लक्षद्वीप की सर्चिंग में 3400 फीसदी की उछाल, ऑनलाइन ट्रेवल कंपनी ने किया दावा

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   3 July 2024 12:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story