Follow These tips In The Summer Season.: भीषण गर्मी से पाना है राहत तो पिए ये हेल्दी ड्रिंक्स, आपके शरीर में नहीं होगी पानी की कमी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल मार्च महीने से ही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का दौर शुरू हो गया है। यह मौसम ऐसा जहां तापमान सामान्य स्तर से बहुत ऊपर पहुंच जाता है। इस मौसम में अगर आपने जरा सी लापरवाही की तो आपकी तबीयत भी बिगड़ सकती है। धूप में निकले तो सूती कपड़े पहनें, और पर्याप्त तरल पदार्थ लें। गर्मी से बचाव के लिए हाइड्रेटेड रहना (पर्याप्त पानी पीना) सबसे महत्वपूर्ण है। हमारे किचन में ऐसी चीजें मौजूद हैं जो न सिर्फ शरीर को अंदर से ठंडा रखती हैं, बल्कि लू (Heat Stroke) से भी बचाती हैं। आइए जानते हैं उन पारंपरिक देसी ड्रिंक के बारे में।
आम पन्ना
उत्तर और पश्चिम भारत में आम पन्ना (कच्चे आम का ठंडा पेय) के बिना गर्मियां अधूरी हैं। हैं। यह कच्चे आम, पुदीना और मसालों के मिश्रण से बनाया जाता है, इसलिए इसे "कच्चे आम का शरबत" या "आम का शरबत" भी कहा जा सकता है। कच्चे आम में विटामिन C और इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर होते हैं। इसे पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और लू लगने से भी बच सकते हैं।
बनाने की विधि
यह कच्चे आमों से बनाया जाता है। कच्चे आम को उबालकर या भूनकर उसका गूदा निकाला जाता है और फिर उसमें भुना जीरा, काला नमक और गुड़ या चीनी मिलाई जाती है।
सत्तू शरबत
गर्मियों में उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य-प्रदेश में सत्तू सबसे ज्यादा बनाया जाता है। भुने हुए चनों को पीसकर बनाया जाता है यह आटा एनर्जी का पावरहाउस होता है।
बनाने की विधि
सत्तू शरबत बनाने के लिए पहले ठंडा पानी लीजिए उसके बाद उसमें दो तीन चम्मच सत्तू घोलें, उसमें काला नमक, भुना जीरा और थोड़ा नींबू निचोड़ें। यह नमकीन शरबत न सिर्फ आपकी प्यास बुझाएगा, बल्कि पेट को भी भरा महसूस कराने में मददगार है।
तरबूज
आपके शरीर में अगर पानी की कमी है तो आप तरबूज का उपयोग कर सकते हैं क्योंकि इसमें 90 प्रतिशत पानी होता है। पानी की कमी को दूर करने का यह सबसे बढ़िया तरीका है।
Created On :   17 March 2026 12:23 AM IST












