मानसून में कंफर्टेबल होंने के साथ ही दिखना चाहते हैं स्टाइलिश तो, इन टिप्स को करें फॉलो

मानसून में कंफर्टेबल होंने के साथ ही दिखना चाहते हैं स्टाइलिश तो, इन टिप्स को करें फॉलो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में मानसून की एंट्री हो चुकी है पूरे देश में झमा झम बारिश का दौर जारी है। मानसून का मौसम तो लगभग सबको अच्छा लगता है और हर किसी का दिल झूम उठता है और इस मौसम में कई लोग बाहर घूमने जाने का भी प्लान बनाते हैं। हालांकि, इस मौसम में पसंदीद कपड़े पहनना और स्टाइलिश दिखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अक्सर लोगों की शिकायत रहती है की वे समर ओर विंटर में तो अपने लिए स्टाइलिश और ट्रेंडी कपड़े चुन लेती हैं लेकिन मानसून के लिए क्या चुने उन्हें समझ नहीं आता। अगर आपको भी यह कंप्यूजन है, तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन टिप्स लेकर आएं है जिन्हें फॉलो करके आप इस मानसून में हर ऑकेशन पर ट्रेंडी और स्टाइलिश लग सकती हैं-

सही फैब्रिक के कपड़े पहनें-

मानसून के लिए कॉटन सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित फैब्रिक है, जो देखने में काफी प्यारा लगता है। लेकिन बात सिर्फ कॉटन चुनने की नहीं है, सही आउटफिट चुनना भी मायने रखता है। आप इस मानसून में कॉटन ड्रेस या टॉप और टी- शर्ट को बॉटम्स के साथ टिमअप करके पहन सकती है। अगर आप वेस्टर्न कपड़े नही पहनते है, तो आप कॉटन साड़ी और कुर्ती या फिर कॉटन सूट पहन सकती है।


फुल- लेंथ बॉटम्स को पहने से बचें-

प्लाजो, मिडी स्कर्ट, चौड़े पैर वाले ट्राउजर और ढीले फिट वाले स्लिम पैंट को पहने, क्योंकि यह आप को मानसून में कर्म्फेटबल रखते है। आपकी अलमारी में कई तरह की ड्रेसेस होती है जो किसी भी लुक के साथ फिट होंगी। पार्टी के लिए मिनी ड्रेस, काम के लिए ब्लेजर ड्रेस, इनफॉर्मल मीटिंग के लिए मैक्सी ड्रेस और घूमने फिरने के लिए ड्रॉस्ट्रिंग।


ज्यादा टाइट कपड़ों को ना पहने -

मानसून में शरीर से चिपकने वाले कपड़े को नहीं पहनना चाहिए। यह आपकी स्किन को सांस लेने से रोकता है, जिसके बाद स्किन में इरिटेशन या एलर्जी होती है। मानसून में अपने आउटफिट को अनोखा लुक देने के लिए ढीले-ढाले कपड़े चुनें। मानसून के दौरान, ढीली शर्ट, कुर्तियां और लूज फिटिंग की जैकेट को चुन सकते है जो आप को स्मार्ट लुक देगी। आप साथ में ऑफ-शोल्डर या ट्रिम-स्लीव टॉप को पहन सकती है।


मानसून में स्कार्फ को आउटफिट में ऐड करें -

स्कार्फ पहनना न केवल स्टाइलिश दिखने के लिए बल्कि अपने धुले बालों को बारिश की बूंदों से बचाने में भी मदद करता है। फैशनेबल प्रिंट वाला स्कार्फ चुनें। स्टाइलिश और फंक्शनल लुक के लिए इन्हें फूलों वाली ड्रेस या कैज़ुअल मैक्सी के साथ पहनें।


फुटवियर का भी ध्यान रखें-

कपड़ों की तरह, आपको ऐसे जूते पहनने चाहिए जो पैरों के लिए आरामदायक हों और मानसून के दौरान सुरक्षित हों। हील्स, स्टिलेटोज और किसी भी अन्य बंद जूते से बचना चाहिए। इसके अलावा आप चमड़े और मखमली जूते भी पहन सकती हैं। रबर के जूते, जेली जूते और फ्लिप-फ्लॉप भी आपके लिए बेस्ट हैं। इसके अलावा, अपने पैरों को सूखा और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने के लिए वाटरप्रूफ मोजे पहनने चाहिए।


डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।


Created On :   29 Jun 2023 12:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story