Independence Day Celebration: अपने बच्चों को देना चाहते हैं देशभक्ति का अनुभव, तो इस तरह मनाएं 15 अगस्त

अपने बच्चों को देना चाहते हैं देशभक्ति का अनुभव, तो इस तरह मनाएं 15 अगस्त
स्वतंत्रता दिवस पर परिवार के साथ समय बिताने का सोच रहे हैं लेकिन समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करना है तो आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 15 अगस्त को हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। यह दिन सभी भारतवासियों के लिए बहुत ही खास है। इस दिन 1947 को भारत आजात हुआ था। इस मौके पर स्कूल, दफ्तर और कई जगहों पर तिरंगा फहराया जाता है। बच्चे और बड़े देशभक्ति के गीत गाते हैं और कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। लेकिन इस दिन को सिर्फ बाहर जाकर मनाना जरूरी नहीं है। घर पर भी परिवार के साथ इस दिन को खास बनाया जा सकता है। बच्चों को देश की आजादी की बातें बताई जा सकती हैं। साथ ही खेल, खाना, गाना और कुछ अच्छे काम करके पूरा दिन परिवार के साथ बिताया जा सकता है।

सुबह तिरंगा फहराएं और बच्चों को देश के बारे में बताएं

दिन की शुरुआत तिरंगा फहराकर करें। अगर आपके इलाके या सोसायटी में कार्यक्रम हो रहा है, तो परिवार के साथ वहां जा सकते हैं। राष्ट्रगान के समय सभी लोग सम्मान से खड़े हों और बच्चों को बताएं कि हमारा तिरंगा क्यों खास है। साथ ही उन्हें देश के लिए काम करने वाले लोगों के बारे में भी आसान भाषा में बताएं।

घर को सजाएं और साथ में कुछ स्वादिष्ट बनाएं

परिवार के साथ घर को तिरंगे के रंगों से सजा सकते हैं। इसके लिए कागज, गुब्बारे या छोटे झंडे इस्तेमाल किए जा सकते हैं। बच्चों को भी सजावट में शामिल करें। इसके बाद सभी मिलकर कुछ आसान खाना बनाएं, जैसे तिरंगे रंग की इडली, सैंडविच, सलाद या मिठाई बनाई जा सकती है। साथ बैठकर खाना बनाने और खाने से परिवार के लोगों को एक-दूसरे के साथ अच्छा समय मिलेगा।

किसी अच्छे काम से दिन को बनाएं खास

स्वतंत्रता दिवस पर परिवार के साथ कोई अच्छा काम भी किया जा सकता है। घर के पास पौधा लगाएं या आसपास सफाई करें। जरूरतमंद लोगों की मदद भी कर सकते हैं। बच्चों को भी समझाएं कि देश से प्यार करना केवल झंडा फहराने या गाने सुनने तक नहीं है। दूसरों की मदद करना, साफ-सफाई रखना और अपने आसपास की जगह को बेहतर बनाना भी हमारी जिम्मेदारी है।

Created On :   9 Aug 2026 5:41 PM IST

Tags

Next Story