मानसून स्किन केयर टिप्स: बारिश में हो रहे हैं पिंपल्स, तो इन घरेलू उपायों का करें उपयोग, क्लियर हो जाएगी स्किन

- बारिश के मौसम में हो जाते हैं कई सारे पिंपल्स
- अपनी स्किन का रखना होता है खास ख्याल
- घरेलू उपायों से करें अपनी स्किन को क्लियर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में रोड्स के साथ-साथ चेहरे का भी हाल बेहाल होने लगता है। बारिश में बहुत ही ज्यादा नमी होती है और ह्यूमिडिटी बढ़ जाती है। इस वजह से ही फेस ज्यादा ऑयल सिक्रीट करने लगता है। जिससे एक्ने और पिंपल्स जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी परेशान हैं और अपनी स्किन को बहुत ही क्लियर रखना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ घरेलू और शानदार टिप्स लेकर आए हैं। इनका उपयोग करके आप आराम से अपने चेहरे को क्लियर बना सकते हैं।
इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिससे पिंपल्स को ठीक करने में बहुत ही ज्यादा मदद मिलती है। अगर आप भी पिंपल्स से परेशान हैं तो आप इसको लगा सकते हैं।
शहद
शहद में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। जिससे पिंपल को बहुत ही आराम मिलता है। इसके लिए आप रात को अपने पिंपल पर शहद लगा लें और फिर सुबह उठकर मुंह धो लें। इससे कुछ दिन बाद ही आपका चेहरा क्लियर हो जाएगा।
बर्फ
पिंपल्स से बचने के लिए आप बर्फ का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप एक आइस क्यूब को पतले से कपड़े में लपेट कर अपने पिंपल्स की सिकाई करें। इससे आपके पिंपल्स में आराम मिलेगा।
नीम का पेस्ट
आप नीम की पत्तियों का पेस्ट लगा सकते हैं। नीम की पत्तियों का पेस्ट लगाकर आप उसको सूखने के लिए छोड़ दें और फिर मुंह को धो लें। नीम में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जिससे आपके पिंपल पर राहत मिलती है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   5 July 2025 7:00 PM IST