Health: मानसून में आता है आलस? लेकिन शरीर को रखना चाहते हैं फिट तो, घर पर करें ये आसान एक्सरसाइज, मोटापा होगा कम

- मानसून में कई लोगों को आता है आलस
- शरीर का ध्यान रखना बेहद जरूरी
- घर पर जरूर करें एक्सरसाइज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में बारिशा का सिलसिला जारी है। इस मौसम में काई लोगों को बेहद आलस आता है। ऐसे में शरीर को एक्टिव रख पाना मुश्किल होता है और लोग फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पाते। लेकिन ये हमारी बॉडी और हेल्थ दोनों के लिए बिलकुल अच्छा नहीं है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ बेहद आसान एक्सरसाइज लेकर आए हैं जो घर पर आसानी से की जा सके। इससे आपका मोटापा भी नहीं बढ़ेगा और आप स्व्स्थ्य भी रहेंगे। तो चलिए जानते हैं कि कैसे घर में ही इन आसान तरीको से रख सकते हैं अपने आप को फिट और हेल्दी?
डांस
हर दिन 15 से 20 मिनट तक अपने पसंदीदा गाने पर जरूर डांस करें। ये एक्सरसाइज का बहुत अच्छा तरीका है।
चलते-चलते फोन चलाएं
अक्सर लोग एक जगह बैठ कर फोन पर घंटों बिता देते हैं। अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं तो बैठने की जगह खड़े हो कर या वॉक करते-करते चलाएं।
घर के काम में हाथ बटाएं
हेल्दी रहने के लिए शरीर को थकाना जरूरी है। इसके लिए आप घर का काम कर सकते हैं। इसके लिए आप सीढ़ियां चढ़ना और उतरना, घर की साफ-सफाई करना और पोछा लगाने जैसी रोजमर्रा के काम कर सकते हैं।
गेम खेलें
वजन को नियंत्रण में रखने के लिए कुछ गेल जरूर खेलें। जैसे कि टेनिस या क्रिकेट। इन खेलों में भागने की जरूरत पड़ती है जो शरीर को फिट रखता है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   3 July 2025 10:30 PM IST