Health: बीमार होने के डर से बारिश में भीगने से बचते हैं? इन टिप्स को करेंगे फॉलो तो मॉनसून में भी हेल्थ रहेगी Tip-Top

- बारिश में हेल्थ का रखें खास ख्याल
- बारिश में भीगने के बाद पड़ सकते हैं बीमार
- गीले कपड़े न पहनें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मॉनसून ने दस्तक दे दी है। ये मौसम ज्यादातर लोगों को पसंद है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो बारिश के बाद मिट्टी से आने वाली खुशबू में खो जाते हैं। बारिश का मौसम दिल को जितना सुकून देता है उनती ही बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में छोटी-छोटी गलतियां हमें काफी बीमार कर सकती है। हमने अक्सर बड़ों से सुना होगा कि बारिश में भीगने से बीमार होते हैं। लेकिन भीगने के बाद कुछ चीजों पर ध्यान न देना असल में खतरना साबित हो सकता है। आज हम कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिससे बारिश में भीगने के बाद भी आप बीमार नहीं पड़ेंगे। तो चलिए इन टिप्स पर एक नजर डालते हैं।
भीगे कपड़े न पहनें
बारिश में भीगने के बाद गीले कपड़ों को तुरंत चेंज करें। अगर आप ज्यादा समय तक गीले कपड़े पहने रहेंगे तो खांसी जुकाम का खतरा बढ़ जाएगा।
भीगने के बाद एसी में न बैठें
अगर आप भीगे हुए हैं तो एसी वाले रूम में न बैठें। इससे आपको बुखार हो सकता है। इसी के साथ कुछ गर्म पीने से शरीर को राहत मिलेगी।
बालों को ड्राई करें
बारिश के पानी से बाल भीग गए हैं तो उन्हें सुखाएं। कई लोगों की आदत होती है कि वो भीग के आने के बाद बाल बांध देते हैं। इससे आप बीमार भी होंगे और बाल भी टूटेंगे।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   24 Jun 2025 5:41 PM IST