मानसून हेयर केयर टिप्स: मानसून में भारी ह्यूमिडिटी के चलते आपके बाल भी हो जाते हैं ऑयली, तो मुल्तानी मिट्टी का हेयर मास्क लगातर बनाएं सिल्की

- मानसून का सीजन हो गया है शुरू
- मानसून में हो जाते हैं बाल बहुत ही चिपचिपे
- मुल्तानी मिट्टी का लगाएं हेयर मास्क
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम शुरू हो गया है। मानसून में ह्यूमिडिटी बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती है और आपके बाल खराब होने लगते हैं। साथ ही स्कैल्प भी ऑयली होने लगती है। वहीं लोग बारिश में भीग जाते हैं तो बाल और ज्यादा खराब हो जाते हैं। अगर आप भी बारिश में भीग जाते हैं और आपके बाल बहुत ही खराब हो जाते हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए एक ऐसा इंग्रीडिएंट लेकर आए हैं जिसको आप चेहरे पर लगाएंगे तो आपको फायदा तो मिलेगा ही साथ ही आप उसको बालों में लगाएंगे तो आपको और ज्यादा फायदा मिलेगा। आपकी ऑयली स्कैल्प भी ठीक हो जाएगी और आपके बाल भी हेल्दी हो जाएंगे।
कैसे बनाएं मुल्तानी मिट्टी का हेयर मास्क
ऑयली स्कैल्प के लिए हेयर मास्क
अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो मानसून में बालों में और भी ज्यादा तेल आ जाता है। इससे बचने के लिए मुल्तानी मिट्टी का मास्क लगाएं। हेयर मास्क को बनाने के लिए आप एक कटोरी लें और उसमें 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी डालें, फिर उस मिट्टी में 1 चम्मच दही ऐड करिए दही डालने के बाद एक छोटा चम्मच नींबू का रस डालिए। याद रहे कि आपको नींबू के बीज पहले ही अलग कर लेने हैं। अब सारी चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। आपके पेस्ट में लंप्स नहीं होने चाहिए। इस मास्क को अपने बालों में 20 से 25 मिनट तक रखिए और फिर नॉर्मल पानी से धो लीजिए।
ड्राई स्कैल्प के लिए मास्क
अगर आपकी स्कैल्प रूखी-सूखी है तो आप मुल्तानी मिट्टी का मास्क अप्लाई करें। इस मास्क के लिए सबसे पहले 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी लीजिए और उसमें एक चम्मच दही डालिए। आखिरी में 1 चम्मच हनी डालकर पेस्ट बनाएं। 20 मिनट तक इस पेस्ट को बालों में लगा रहने दें फिर पानी सी धो लें।
हेयर फॉल मास्क
अगर आप झड़ते बालों से परशान हैं तो यह मास्क लगाएं। एक 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। उसमें 2 चमम्च मेथी के दाने पीस कर डालिए। पेस्ट बनाने के लिए 1 चम्मच दही डालें। इस पेस्ट को 25 से 30 मिनट तक बालों में रखिए, फिर साफ पानी से धो लें।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   3 Jun 2025 6:00 PM IST