heat rash: क्या आप भी हैं घमौरी से परेशान? पूरे दिन शरीर में होती है खुजली? ये टिप्स फॉलो करते ही मिनटों में मिलेगी राहत

- गर्मियों में बढ़ जाती है घमौरी की समस्या
- शरीर को पसीने से बचाएं
- बाहर से आ कर जरूर बदलें कपड़े
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम चिलचिलाती धूप के साथ घमौरी भी लेकर आता है। शरीर का तापमान बढ़ने और ज्यादा पसीना आने से कई लोगों को रैश की समस्या का सामना करना पड़ता है। बॉडी पर छोटे-छोटे दाने चैन से जीना हराम कर देते हैं। पूरा समय बस खुजली करने में ही निकल जाता है। खुजली करने से रैश की सम्स्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है और शरीर पर रेडनेस आ सकती है। अगर आप भी खमौरी से परेशान रहते हैं तो हम आपके लिए कुछ कारगर टिप्स लेकर आए हैं। रैश से जल्द से जल्द निजात पाने के लिए क्या करना चाहिए? इससे बचने के लिए क्या करना ठीक होगा? इसका जवाब इस आर्टिकल में है। तो चलिए इन टिप्स पर एक नजर डालते हैं।
कोई भी क्रीम न लगाएं
ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वह कोई भी क्रीम शरीर पर लगा लेते हैं। गर्मियों में शरीर पर कुछ भी लगाने से पहले सोचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे ज्यादा पसीना आता है और इचिंग बढ़ सकती है।
किसी भी रेमिडी का इस्तेमाल करने से बचें
हम यूट्यूब पर देख कर कई चीजें शरीर पर लगाने लगते हैं। हर चीज सबको सूट नहीं करती। ऐसा करने से घमौरी का खतरा बढ़ सकता है।
बाहर से आ कर कपड़े जरूर बदलें
गर्मी में 1 मिनट के लिए भी घर से बाहर निकल जाओ तो कपड़े पसीने से भीग जाते हैं। गीले कपड़ों में जर्म्स और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं जिससे खुजली शुरू हो जाती है। इसलिए बाहर से आने के बाद कपड़े जरूर बदलें।
हर दिन नहाएं
गर्मियों में हर दिन दो बार नहाना बेहद जरूरी है। इससे आप साफ भी रहेंगे और खमौरी से भी बचे रहेंगे।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   31 May 2025 4:31 PM IST