International Yoga Day: दर्जनों समस्याओं का इलाज एक, योग करें परिवार समेत! हर दिन 30 मिनट योग से मिलेगा इन दिक्कतों से छुटकारा

दर्जनों समस्याओं का इलाज एक, योग करें परिवार समेत! हर दिन 30 मिनट योग से मिलेगा इन दिक्कतों से छुटकारा
  • 21 जून को मनाया जाता है योग दिवस
  • हर दिन योग करने के हैं दर्जनों फायदे
  • शरीर संग दिमाग भी रहेगा फिट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। ये दिन याद दिलाता है कि योग करना कितना जरूरी है। हमने भी अक्स बड़ों से सुना है कि हर दिन योग तो करना ही चाहिए। इससे न केवल शरीर को फायदा मिलता है बल्कि हम मानसिक रूप से भी मजबूत होते हैं। साथ ही साथ कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने में कारगर साबित होता है। आज के समय में हम इतना बिजी हो गए हैं कि खुद को हेल्दी रखने का भी समय नहीं मिलता। लेकिन अब समय है कि इस आलस को भूला जाए और हर दिन 30 मिनट योग कर शरीर पर ध्यान दिया जाए। आप चाहें तो परिवार के साथ भी योग कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे करने से हमें क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

यह भी पढ़े -बारिश में हो रही है समोसा खाने की क्रेविंग, तो घर पर ही बनाएं मार्केट जैसे क्रिस्पी और टेस्टी समोसे, यहां जानें रेसिपी के साथ कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स

योग करने के फायदे

शरीर का लचीलापन बढ़ता है।

मसल स्ट्रेंथ बढ़ती है।

रीढ़ की हड्डी और शरीर का संतुलन में सुधार आता है।

खून अच्छी तरह से शरीर में फ्लो करता है।

वेट कंट्रोल में रहता है।

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जिससे बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, थाइरॉइड जैसी कई दिक्कतों से राहत मिलती है।

तनाव कम होता है।

मन शांत रहता है।

चिंता नहीं सताती।

आत्मचिंतन की क्षमता बढ़ती है।

डिप्रेशन से छुटकारा मिलता है।

अच्छी नींद आती है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   19 Jun 2025 5:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story