हेल्थ टिप्स: ठंड के मौसम में आप भी रोज करते हैं सफर, तो स्वस्थ रहने के लिए इन खास बातों का जरूर रखें ख्याल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में भी लोगों को दूर-दूर काम करने जाना होता है। ऐसे में अगर आप अपना खास ख्याल रखना चाहते हैं और बिल्कुल भी बीमार नहीं होना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप अपनी सेहत का खास ख्याल रख सकते हैं। तो चलिए उन टिप्स के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़े -क्या सर्दियों में हमेशा ठंडे रहते हैं आपके हाथ-पैर? इन टिप्स को फॉलो करेंगे तो कभी नहीं करेंगे शिकायत
इन टिप्स को जरूर करें फॉलो
गर्म कपड़े
ठंड के समय ज्यादा से ज्यादा गर्म कपड़े पहनने चाहिए। आपको ठंडे तापमान में अपने शरीर को गर्म रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। इसलिए थर्मल के साथ-साथ अन्य मोटे कपड़े पहनने चाहिए।
स्वस्थ आहार
सर्दियों में शरीर को अंदर से स्वस्थ रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। अपने शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए संतुलित और स्वस्थ आहार लेना चाहिए। ऐसा करने से आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
फ्लू सर्दी से बचाव
अगर आपके आसपास किसी को भी फ्लू है तो आपको उससे बचना चाहिए। उससे ज्यादा से ज्यादा दूर रहें और अपने आपको भी बंद करके रखें। अगर आपको वायरल हुआ है तो भी आप अपने आपको दूसरों से दूर रखें।
सही समय का चयन
अगर आपको कहीं बाहर जाना है तो आप एक सही समय चुनें जिस वक्त ना ज्यादा धूप हो और ना ही ज्यादा ठंड हो। इसलिए अपने सफर के लिए सही समय चुनना बहुत ही ज्यादा जरूरी है।
यह भी पढ़े -सर्द हो गईं एमपी की हवाएं, लोगों में बढ़ी ठिठुरन, बड़े शहरों के तापमान में आई गिरावट, जानें कैसा रहेगा मौसम
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   16 Nov 2025 6:38 PM IST












