Sonia Gandhi Health Update: परिवार संग छुट्टियां मनाने शिमला गईं सोनिया गांधी की बिगड़ी तबियत, IGMC अस्पताल में कराया गया भर्ती, सीएम सुक्खू ने रद्द किया ऊना दौरा

- सोनिया गांधी की हेल्थ हुई खराब
- शिमला के आईजीएम हॉस्पिटल में चल रहा इलाज
- 2 जून को प्रियंका संग छुट्टी मनाने पहुंची थी सोनिया
डिजिटल डेस्क, शिमला। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए शिमला के IGMC में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम ECG, MRI समेत उनके अन्य टेस्ट कर रही है। उन्हें क्या हुआ है इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
दैनिक भास्कर.कॉम की खबर के मुताबिक सोनिया गांधी की हेल्थ खराब होने की जानकारी मिलते ही हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना ऊना दौरा कैंसिल कर दिया है। वह सोनिया से मिलने जल्द ही हॉस्पिटल पहुंच सकते हैं।
परिवार संग छुट्टियां मनाने शिमला गई थीं सोनिया गांधी
सोनिया गांधी बेटी प्रियंका के साथ 2 जून को शिमला छुट्टियां मनाने के लिए गई थीं। वह यहां छराबड़ा में स्थित प्रियंका गांधी के फॉर्म हाउस में रूकी हुई थीं। बता दें कि पिछले साल मार्च में भी सोनिया गांधी की तबियत खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बुखार की शिकायत थी।
बेहद खूबसूरत है प्रियंका गांधी का फॉर्महाउस
हिमाचल की राजधानी शिमला से 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में स्थित प्रियंका गांधी का फॉर्महाउस बेहद खूबसूरत है। इसे पहाड़ी शैली में बनाया गया है। इसके इंटीरियर में देवदार की लकड़ी से सजावट की गई है। इसको चारों तरफ लगे हरियाली और पाइन के पेड़ इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। इसके सामने बर्फ से ढंका हिमालय पहाड़ दिखाई देता है। सोनिया गांधी के साथ राहुल और प्रियंका गर्मियों में यहां छुट्टियां मनाने के लिए आते हैं।
Created On :   7 Jun 2025 7:59 PM IST