बर्फ लगाने से चेहरे की फ्रेशनेस रहेगी बरकरार, स्किन से संबंधित परेशानियों से मिलेगी निजात  

By applying ice, the freshness of the face will remain intact, you will get rid of skin related problems
बर्फ लगाने से चेहरे की फ्रेशनेस रहेगी बरकरार, स्किन से संबंधित परेशानियों से मिलेगी निजात  
स्कीन केयर बर्फ लगाने से चेहरे की फ्रेशनेस रहेगी बरकरार, स्किन से संबंधित परेशानियों से मिलेगी निजात  

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हम लोग अपने चेहरे की चमक बरकरार रखने के लिए कई सारे घरेलु नुस्खे अपनाते हैं। सबसे ज्यादा महिलाओं की कोशिश होती है कि वे घर में मौजूद समान से ही नेचुरली अपनी स्किन की सुंदरता बढ़ाएं। ऐसे में आज हम आपको घर में मौजूद आइस क्यूब से होने वाले ब्यूटी बेनिफिट्स के बारे में बताएंगे। जी हां आप अपने चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से बर्फ का यूज कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन हमेशा फ्रेश बनी रहेगी। 

बर्फ में छिपे हैं ब्यूटी के कई राज  

पिंपल्स दूर करता है बर्फ 
आपको जानकार हैरानी होगी कि चेहरे पर होने वाले पिंपल्स से निजात दिलाने में बर्फ काफी अच्छा विकल्प है। इससे न सिर्फ पिंपल्स का दर्द कम होता है, बल्कि पिंपलस से निजात भी मिलेगी। पिंपल्स पर बर्फ एक सूती कपड़े में लपेट कर चेहरे पर मसाज करें। 

चेहरे को मिलता है ग्लो  
रोज सुबह चेहरे पर बर्फ रब करने से स्किन में ग्लो आता है। स्किन पर ग्लो लाने का यह सबसे बेहतर उपाय है।

एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट के लिए बेस्ट है बर्फ 
बढ़ती हुई उम्र में चेहरे पर झुर्रियां और अन्य निशान बढ़ते हैं। ऐसे में चेहरे पर बर्फ लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और झुर्रियां एवं अन्य निशान कम होंगे। वहीं बर्फ लगाने से स्किन टाइट होती है। इसी कारण इसको लोग एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

बर्फ कम करता है चेहरे की सूजन  
चेहरे की सूजन कम करने के लिए बर्फ एक बेहतर विकल्प है। वहीं ये चेहरे की जलन को भी कम करता है और फायदेमंद साबित होता है। 

बर्फ देगा सनबर्न से निजात  
सनबर्न से डैमेज हुई स्किन के लिए बर्फ लाभदायक है। सनबर्न से डैमेज हुई स्किन पर बर्फ लगाना काफी आराम देगा। इससे सनबर्न के लिए ट्रीटमेंट काफी मददगार होगा।

6 Benefits of skin icing | Femina.in

आइस आंखों को देता है ठंडक  
​बर्फ लगाने के कई सारे फायदे हैं, जहां ये स्किन के लिए फायदेमंद है। वहीं आंखों पर बर्फ लगाने से ठंडक पहुंचती है। साथ ही आंखों की सूजन भी दूर करता है।

स्किन के लिए है नेचुरल प्राइमर  
मेकअप की लॉन्ग लास्टिंग बढ़ाने के लिए हमेशा मेकअप से पहले स्किन पर प्राइमर लगाया जाता है। ऐसे में अगर आप मार्केट का प्राइमर यूज नहीं करना चाहते हैं, तो मेकअप से पहले बर्फ लगा सकती हैं। इससे स्किन के पोर्स कम हो जाते हैं। वहीं त्वचा भी चिकनी होती है।  

डार्क सर्कल करें दूर
गुलाबजल में खीरे का रस मिलाकर फ्रीजर में रातभर रखकर दूसरे दिन आंखों के नीचे लगाएं। गुलाबजल और खीरा क्यूब से आंखों को ठंडक मिलेगी। इससे ब्ल्ड सर्कुलेशन सही हो जाएगा और डार्क सर्कल भी कम होंगे।  


हफ्ते में तीन से चार बार करें यूज  
अगर आप रोज सुबह बर्फ का यूज नहीं कर सकते हैं, तो आप हफ्ते में तीन से चार बार बर्फ अपने चेहरे पर मसाज करें। इससे लंबे समय तक फ्रेशनेस महसूस होगी। वहीं मेकअप से पहले चेहरे पर बर्फ अप्लाई करने से मेकअप लॉन्ग लास्टिंग होगा। 

बर्फ से रेशैज को मिलेगा आराम 
थ्रेडिंग और अपर—लिप्स कराने के बाद स्किन रेड हो जाती है। ऐसे में स्किन पर बर्फ से मसाज करने से स्किन की रेडनेस कम होती है। साथ ही जलन में भी आराम होता है। 

इन बातों का रखें ध्यान
— चेहरे पर बर्फ लगाने से पहले स्किन को अच्छी तरह से साफ कर लें। इससे चेहरे की गंदगी साफ हो जाएगी। आप लोग साफ स्किन पर ही आइस क्यूब इस्तेमाल करें।

- सीधे स्किन पर बर्फ अप्लाई नहीं करें। बल्कि आइस क्यूब को एक कॉर्टन के रूमाल में बांध कर इससे चेहरे की मसाज करें।

-स्किन पर बर्फ तेजी से ना रगड़ें। इसको आराम से अप्लाई करें।  

—ड्राई स्किन वाले लोग सप्ताह में दो बार स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं।

इस तरह कर सकते हैं यूज 

-गुलाब वाटर को बर्फ के साथ मिलाकर आइस पैक बनाकर इसे 10 से 20 मिनट तक कॉटन में रखकर आंखों पर रखें, यह आंखों के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

-स्कीन को स्मूथ बनाने के लिए समर में बर्फ को क्रीम के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।   

-एलोवेरा जेल में शहद मिलाकर फ्रीजर में रखकर इसको क्यूब के फॉर्म में यूज कर सकते हैं। इससे आपको सनबर्न नहीं होगा।
 

Created On :   29 Sep 2021 8:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story