गर्मियों में करे यह वेटलॉस एक्सरसाइज, कम मेहनत में होगा ज्यादा फायदा

Do this loss exercise in summer, you will get more benefit in less effort
गर्मियों में करे यह वेटलॉस एक्सरसाइज, कम मेहनत में होगा ज्यादा फायदा
लाइफस्टाइल गर्मियों में करे यह वेटलॉस एक्सरसाइज, कम मेहनत में होगा ज्यादा फायदा

डिजिटल डेस्क,भोपाल। गर्मी के मौसम लोगों को एक्सरसाइज करना एक आफत सा लगने लगता है। इसी के साथ किसी को वजन कम करना हो तो यह आफत एक बड़ी समस्या में बदल जाती है। पर आज हम आप के लिए इसी समस्या का निवारण लेकर आए हैं। आज हम आप को कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनसे आप को कम मेहनत में ज्यादा फायदा मिलेगा।  इन एक्सरसाइज से आप वजन तो कम ही कर सकती हैं साथ ही मुश्किल भी नहीं है कि आप इन्हें गर्मी में ना कर पाएं। तो आइए आज हम आप को गर्मियों में वेट लॉस करने के लिए कोन सी लिए बेस्ट एक्सरसाइज यह बताते हैं।

साइकिल चलाएं
अगर आप सुबह- शाम को जब सूरज की तपन कम हो तब साइकिलिंग करें, इससे आप को बहुत सारे फायदे मिलते हैं। साइकिल चलाने से आप की मांसपेशियां बेहतर तरीके से काम करती है। इसी के साथ यह कैलोरी को भी बेहतर तरीके से  कम करने में मदद करती है।  साइकिल चलाने से आप को शुद्ध वातावरण भी मिलता है। साइकिल चलाने से पैर तो टोन होते ही है साथ वजन भी कम होता है। 
 
स्विमिंग करें
वेट लॉस के लिए स्विमिंग भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि स्विमिंग करते समय आपके हाथ और पैर दोनों पर ही काम होता है। आप इसे अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। 1 घंटा स्विमिंग करने से 500 कैलोरी बर्न हो जाती है। बॉडी को टोन करने का यह सबसे बेहतर तरीका माना जाता है। स्विमिंग करने से वजन बहुत ही तेजी से कम होता हैं। स्विमिंग को बेसिक तरीके से स्टार्ट कर के तरह तरह के वैरिएंट में ट्राय कर सकते हैं। स्विमिंग में गर्मी भी कम लगती है, साथ ही स्विमिंग फन एक्टिविटी भी मानी जाती है। 

योगा
गर्मियों में अपने आपको फिट रखने के लिए सुबह - सुबह योगा करना सबसे बेहतरीन विकल्प है। कुछ योग मुद्राएं, ध्यान और श्वास तकनीकों की प्रेक्टिस के साथ करें और अपने मन को शांत करें। गर्मियों के मौसम में वजन कम करने के लिए योग सेशन को अपनी डेली रूटीन में जरूर शामिल करें। 

Created On :   30 May 2022 6:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story