दैनिक भास्कर जबलपुर के गरबा कार्यक्रम में झूम उठे युवा, देखें वीडियो
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। नवरात्रि आते ही हर तरफ गरबा और डांडिया की धूम शुरू हो जाती है। इसमें क्या लड़के, क्या लड़कियां, क्या बच्चे और क्या बूढ़े सब इसके आनंद में खो जाते हैं। पारंपरिक अंदाज में सजे हर उम्र के लोग गरबा का जमकर लुत्फ उठाते हुए नजर आते हैं।
गरबा का संस्कृत नाम गर्भ-द्वीप है और गरबा गुजरात और राजस्थान का प्रसिद्ध लोकनृत्य है जिसे लोग पवित्र परंपरा से जोड़ते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह नृत्य मां दुर्गा को काफी पसंद हैं, इसलिए नवरात्रि के दिनों में इस नृत्य के जरिये मां को प्रसन्न करने की कोशिश की जाती है।
दैनिक भास्कर जबलपुर-नागपुर द्वारा हर वर्ष नवरात्रि पर गरबे का आयोजन किया जाता है। और इस वर्ष भी इसका आयोजन हो रहा है। जिसमे हर वर्ग के लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इस आयोजन में यदि आप शामिल नहीं हो पाए, तो कोई बात नहीं हम आपके लिए इसका वीडियो लेकर आए हैं।
Created On :   25 Sep 2017 5:45 PM GMT