नवरात्रि पूजा के लिए इस तरह से हो तैयार, पा सकेंगी ट्रेंड के हिसाब से ट्रडिशनल लुक

Get ready for Navratri Puja in this way, you will be able to get traditional look according to the trend
नवरात्रि पूजा के लिए इस तरह से हो तैयार, पा सकेंगी ट्रेंड के हिसाब से ट्रडिशनल लुक
नवरात्र आउटफिट नवरात्रि पूजा के लिए इस तरह से हो तैयार, पा सकेंगी ट्रेंड के हिसाब से ट्रडिशनल लुक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्रि हिंदूओं का महत्वपूर्ण त्यौहार है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रुपों की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है। लोग पूरे नौ दिन का उपवास रखकर मां की पूजा करते हैं। कहा जाता है कि, इन दिनों पूरे मन से पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। लोग अपने घरों में तरह-तरह की सजावट करते हैं। घरों में कलश स्थापना होती है। माता रानी को श्रृंगार बेहद पसंद होता है। इसलिए इन दिनों में महिलाएं पूरा सिंगार करके उनकी पूजा करती है। पंडाल में जाती हैं कहीं कहीं गरवा भी रखा जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए नवरात्रि पर तैयार होने के कुछ टिप्स लेकर आएं हैं जिन्हें फॉलों करके आप तैयार हो सकती हैं ये आपको  ट्रेंड के हिसाब से ट्रडिशनल लुक देगा-

रंगो का रखे ध्यान
अगर आप माता रानी की पूजा में शामिल होने के लिए जा रहीं हैं तो रंगो का खास ध्यान रखें। पूजा में जानें के लिए लाल, पीले, हरे रंग के कपड़े पहनें। इससे आप और ज्यादा खूबसूरत दिखेंगी। इसके साथ ही आप उन रंगों को भी चुन सकती हैं जो माता रानी को पसंद हैं। वहीं काले रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है। इसलिए काले रंग से बचें।

 पूजा के समय में पहनें साड़ी
पूजा के समय के लिए साड़ी एक बेहतर विकल्प है। आज-कल फ्लोरल प्रिंट और हल्के प्रिंट की साड़ियां काफी ट्रेंड में हैं। इसके साथ ही अगर आप चाहें तो शिफॉन, नेट के साथ ही ऑर्गेंजा और क्रेप भी ट्राई कर सकती हैं। साड़ी आपको ट्राडिशनल लुक देने के साथ ट्रेंडी लुक भी देती हैं।

अनारकली कुर्ता रहेगा बेस्ट
अनारकली कुर्ता एक ऐसा एथनिक वियर है, जिसे पहन कर आप खूबसूरत तो दिखेंगी ही, बल्कि इसमें महिलाएं सबसे ज्यादा कंर्फटेबल रहती हैं। आप चाहें तो इसे भी केरी कर सकती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

कर सकती हैं इस तरह का मेकअप
मेकअप करते समय इस बात का ध्यान रखें कि ये ज्यादा ओवर मेकप ना हो। हल्के मेकअप के साथ आखों पर डबल कोट मस्कारा लगाकर आप बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं। 

ऐसी ज्वेलरी रहेंगी बेस्ट
आज-कल टेंपल ज्लेवरी काफी ट्रेंड में है। अगर आप पूजा में शामिल होने जा रही हैं तो टेपंल ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। ये आपको एक क्लासी लुक देगी। 

Created On :   18 March 2023 10:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story