इस महिला दिवस करना चाहते है महिलाओं का धन्यवाद, तो उन्हें भेजिए ये मैसेज

If you want to thank women this Womens Day, then send this message to them
इस महिला दिवस करना चाहते है महिलाओं का धन्यवाद, तो उन्हें भेजिए ये मैसेज
विमेंस डे स्पेशल  इस महिला दिवस करना चाहते है महिलाओं का धन्यवाद, तो उन्हें भेजिए ये मैसेज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र होगा जहां आज कोई महिला ना पहुंची हो। प्रधान मंत्री की कुर्सी से लेकर अंतरिक्ष में जाने तक आज महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। शायद इसलिए ही महिलाओं के सम्मान में हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाओं के इस खास दिन पर लोग उन्हें महिला दिवस के संदेश भेजकर यह ऐहसास कराया जाता है कि उनके द्वारा किए गए सभी कार्यों और प्रयासों का वो सम्मान करते हैं। 

अकसर लोग यह नहीं समझ पाते हैं कि वो अपने जीवन में मौजूद खास महिलाओं को क्या संदेश भेजे जिसे पढ़कर उन्हें ये ऐहसास हो सके की आपके जीवन में उनकी क्या अहमियत है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आएं है कुच ऐसे ही संदेश जिन्हें भेज आप महिलाओं का शुकरिया अदा कर सके।

1.बताऊ क्या तुझे ऐ हम-नशीं किस से मोहब्बत है,
मैं जिस दुनिया में रहता हूँ वो इस दुनिया की औरत है। 

2.लोग कहते हैं तेरा क्या अस्तित्व नारी,
दुःखों को दूर कर,
खुशियों को बिखेरे नारी।

3.कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता है
लेकिन सच तो ये है कि औरत के बिना कोई घर नहीं होता है।

4.मन में ममता और करुणा का भाव लिए बड़ी ही खूबसूरती के साथ अपनी सभी जिम्मेदारियां निभाती है। परिवार की धूरी महिला चेहरे की रौनक सूरत सी बढ़ाती जाए भीतर की ऊर्जा सदा दमकाती जाए।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 

5.मां है वो, बेटी है वो, बहन है वो तो कभी पत्नी है वो,
जीवन के हर सुख दुःख में शामिल है वो शक्ति है वो, प्रेरणा है वो!
नमन है उन सब नारियों को जीवन के हर मोड़ पर हमारा साथ देती हैं।

6.नारी तुम प्रेम हो,  आस्था हो, विश्वास हो टूटी हुई उम्मीदों की एकमात्र आस हो हर जन का तुम्हीं तो आधार हो नफ़रत की दुनिया में मात्र तुम्हीं प्यार हो। उठो अपने अस्तित्व को संभालो केवल एक दिन ही नहीं हर दिन नारी दिवस बना लो। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

7.क्यों नर दिखलाए झूठा बल, नारी जो जिद्द पर आ जाए अबला से चण्डी बन जाए उस पर न करो कोई अत्याचार तो सुखी रहेगा घर-परिवार।

8.कई ज़िम्मेदारियों के साथ वो भर रही है उड़ान,हर क्षेत्र में कर रही है वो अपना नाम बिना थके वो रख रही है सबका ध्यान हर घर की है वो आन, बान और शान वो है एक नारी, सबसे महान।

9.इस महिला दिवस बेटों को सिखाओ शिष्टाचार वक्त आ गया है महिलाओं के प्रति बदलने का विचार।

10.उसका दामन है बड़ा, दिया उसने अपना प्यार सारा,
कहलाई वो स्त्री, कहलाई वो एक नारी,
बनकर एक आर्दश उसने किया जग में उजियारा,
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Created On :   8 March 2022 6:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story