इस व्यक्ति ने सबसे पहले अवगत करवाया था 'अर्थ डे' से, इस नाम के पीछे यह था कारण

Know Who Is The First Person Who Introduced The Word Earth Day
इस व्यक्ति ने सबसे पहले अवगत करवाया था 'अर्थ डे' से, इस नाम के पीछे यह था कारण
इस व्यक्ति ने सबसे पहले अवगत करवाया था 'अर्थ डे' से, इस नाम के पीछे यह था कारण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज दुनिया भर में अर्थ डे मनाया जा रहा है। हर साल 22 अप्रैल को "पृथ्वी दिवस" या "अर्थ डे" मनाया जाता है। ताकि हम अपने पर्यावरण को सु​रक्षित रख सकें। पृथ्वी दिवस की स्थापना सबसे पहले मेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन (Gaylord Nelson) ने पर्यावरण की शिक्षा के रूप में की थी। ताकि लोग ​पर्यावरण और उसके महत्व के बारे में जान सके। अर्थ डे पहली बार सन् 1970 में मनाया गया था। जिसके बाद आज इस दिन को लगभग 195 से ज्यादा देश मनाते हैं।

फर्स्ट सेलिब्रेशन में इतने लोग थे शामिल 
पहला अर्थ डे 22 अप्रैल 1970 को मनाया गया था। इस कार्यक्रम में अमेरिका के लगभग 20 मिलियन लोगों ने हिस्सा लिया था। इस दिन का मनाने के लिए हर समाज और वर्ग के लोग सामने आए थे। सभी ने अर्थ को बचाने की शपत ली और पर्यावरण से छेडछाड़ न करने के लिए कहा। 

इन्होंने दिया था "अर्थ डे" शब्द
"पृथ्वी दिवस" या "अर्थ डे" शब्द को लोगों के बीच सबसे पहले लाने वाले जुलियन कोनिग (Julian Koenig) थे. सन् 1969 में उन्होंने सबसे पहले इस शब्द से लोगों को अवगत करवाया। पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इस आन्दोलन को मनाने के लिए उन्होंने अपने जन्मदिन की तारीख 22 अप्रैल को चुना। उनका मानना था कि "अर्थ डे" के साथ "बर्थ डे" ताल मिलाता है।

आज भी पर्यावरण-प्रेमी नदियों में फैक्ट्री का गंदा पानी डालने वाली कंपनियों को रोकने, जहरीला कूड़ा इधर उधर फेकने पर रोक लगाने और जंगलों को काटने वाली आर्थिक गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद कोई ठोस बदलाव सामने नजर नहीं आ रहा। कई एनजीओं भी इस सेवा में लगे हुए हैं और लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश देते है। इतना ही नहीं सरकार द्वारा भी निरंतर कई ऐसे प्रयास किए जा रहे है, जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके।

Created On :   22 April 2019 7:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story