पैरेंटिंग टिप्स: बच्चों को लग गई है मोबाइल की आदत? तो इन टिप्स से बच्चों की सुधारें आदत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में मोबाइल फोन बच्चों की जिंदगी का बड़ा हिस्सा बनता जा रहा है। छोटे-छोटे बच्चे भी घंटों स्क्रीन पर लगे रहते हैं। हालत यह है कि कई बच्चे बिना मोबाइल देखे खाना तक नहीं खाते। और ज्यादा इस्तेमाल की वजह से बच्चे चिड़चिड़े और जिद्दी होने लगते हैं, जो माता-पिता के लिए एक चिंता की बात है। क्योंकि जरूरत से ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल बच्चों की सेहत और दिमाग दोनों पर असर डालता है। इससे उनकी पढ़ाई, नींद और व्यवहार पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में समय रहते इस आदत को कम करना बहुत जरूरी है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप अपने बच्चों का स्क्रीन टाइम काफी हद तक कम करने में सफल होंगे।
समय तय करना जरूरी
बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल के लिए रोज का एक तय समय बनाएं। उन्हें समझाएं कि मोबाइल सिर्फ जरूरी काम या थोड़े एंटरटेनमेंट के लिए ही इस्तेमाल करना है। ऐसा करके रोजाना एक घंटे से ज्यादा समय के लिए फोन बिल्कुल भी ना दें।
खेलकूद में लगाएं ध्यान
बच्चों को बाहर खेलने के लिए प्रेरित करें। दौड़ना, कूदना या कोई खेल खेलने से उनका ध्यान मोबाइल से हटेगा और शरीर भी मजबूत बनेगा।
नई हॉबीज की आदत डालें
बच्चों को किताबें पढ़ने, ड्रॉइंग करने या म्यूजिक जैसी चीजों में लगाएं। इससे वे नई चीजें सीखेंगे और स्क्रीन टाइम अपने आप कम होगा।
यह भी पढ़े -मां कालरात्रि की पाना चाहते हैं कृपा तो, नवरात्रि के सावतें दिन पहनें नीले रंग के कपड़े, यहां से लें आइडियाज
मोबाइल पर नजर रखें
बच्चे मोबाइल पर क्या देख रहे हैं, इस पर ध्यान दें। गलत चीजों से दूर रखें और सिर्फ सही और काम की चीजें ही दिखाएं।
खुद भी बनें मिसाल
माता-पिता खुद भी मोबाइल कम इस्तेमाल करें। बच्चे वही सीखते हैं जो वे अपने घर में देखते हैं, इसलिए उन्हें सही उदाहरण देना बहुत जरूरी है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   5 April 2026 4:04 PM IST














