अप्रैल फूल: अप्रैल फूल बनाने की होड़ में नहीं करना है किसी को भी दुखी, तो इन खास बातों का रखें ख्याल

अप्रैल फूल बनाने की होड़ में नहीं करना है किसी को भी दुखी, तो इन खास बातों का रखें ख्याल
अप्रैल महीने के पहले दिन को लोग एक दूसरे से मजाक करके अप्रैल फूल बनाते हैं। लेकिन जाने-अंजाने में हम लोगों को दिल ना दुखा दें, इसका भी ख्याल रखना होगा। ऐसे में चलिए कुछ बातों को जानते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल अप्रैल महीने की पहली तारीख यानी 1 अप्रैल को अप्रैल फूल की तरह मनाया जाता है। इस दिन सभी एक दूसरे से मजाक करते हैं और अप्रैल फूल डे मनाते हैं। दोस्तों और करीबियों से हल्के-फुल्के मजाक करके या अच्छे तरीके से हंसाकर इस दिन को में चार चांद लगाए जाते हैं। क्योंकि रोज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे मौके जरूरी भी होते हैं, जब हम खुलकर हंस सकें। लेकिन मजाक करते समय यह ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है कि किसी को ठेस न पहुंचे। तो ऐसे में चलिए उन बातों के बारे में जानते हैं, जिसका मजाक करते हुए खास ख्याल रखना चाहिए।

इन बातों का रखें खास ख्याल

जब मजाक बन जाए परेशानी

मजाक वही अच्छा लगता है, जिस पर सामने वाला भी हंस सके। लेकिन कई बार लोग हद पार कर देते हैं। किसी की बीमारी की झूठी खबर देना, दुर्घटना का नाटक करना या किसी की मौत की अफवाह फैलाना, यह मजाक नहीं बल्कि बहुत गलत बात है। ऐसे काम से सामने वाले को गहरा झटका लग सकता है और उसकी तबीयत भी बिगड़ सकती है।

दिखावे के चक्कर में न करें गलती

आजकल लोग ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए अजीब तरह के मजाक करने लगते हैं। अनजान लोगों को डराना, उनका मजाक उड़ाना या उन्हें असहज करना सही नहीं है। हर इंसान की अपनी भावनाएं होती हैं, और एक छोटी सी बात भी उसे बुरा महसूस करा सकती है। इसलिए मजाक करते समय दूसरों की इज्जत का ध्यान रखना जरूरी है।

कानून और सुरक्षा का रखें ख्याल

कुछ लोग मजाक के नाम पर आपातकालीन सेवाओं की झूठी खबर दे देते हैं। यह गलत तो है ही साथ ही कानून के खिलाफ भी है। ऐसी हरकतों से किसी जरूरतमंद को समय पर मदद नहीं मिल पाती, जो खतरनाक हो सकता है। सड़क या भीड़भाड़ वाली जगहों पर किए गए डरावने मजाक भी झगड़े का कारण बन सकते हैं।

रिश्तों पर पड़ सकता है असर

बार-बार इस तरह के मजाक करने से भरोसा कमजोर हो सकता है। लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेना बंद कर सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि मजाक ऐसा हो, जिससे खुशी बढ़े, न कि रिश्तों में दूरी आए।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   31 March 2026 7:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story