ईस्टर 2026: कब है ईस्टर और क्यों बदल जाती है हर साल इसकी तारीख? जानें आसान भाषा में सब कुछ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वसंत का मौसम शुरू होते ही ईस्टर का इंतजार शुरू हो जाता है। ये त्योहार हर साल रविवार के दिन ही मनाया जाता है लेकिन इसकी कोई पक्की तारीख नहीं होती है। साल 2026 में ईस्टर 5 अप्रैल को मनाया जाने वाला है। अगले साल 2027 में 28 मार्च को पड़ने वाला है। ऐसे ही हर अलग साल अलग-अलग तारीख पर ईस्टर मनाया जाता है।
क्यों बदलती है तारीख?
ईस्टर की तारीख सूरज नहीं, बल्कि चंद्रमा की चाल के हिसाब से तय होती है। अगर अच्छे से समझें तो, 21 मार्च के बाद आने वाली पहली पूर्णिमा के बाद जो पहला रविवार आता है, उसी दिन ईस्टर मनाया जाता है। अगर पूर्णिमा खुद रविवार को पड़ जाए, तो ईस्टर अगले रविवार को मनाया जाता है। इस बार पूर्णिमा 1 अप्रैल को पड़ रही है, जो बुधवार है। इसके बाद जो पहला रविवार आता है, वह 5 अप्रैल है, इसलिए इसी दिन ईस्टर मनाया जाएगा।
सबसे जल्दी और सबसे देर की तारीख
ईस्टर की सबसे जल्दी आने वाली तारीख 22 मार्च मानी जाती है। ऐसा बहुत कम होता है। पिछली बार यह 1818 में पड़ा था और अगली बार 2285 में आएगा। वहीं सबसे देर से ईस्टर 25 अप्रैल तक जा सकता है, जो आखिरी बार 1943 में हुआ था और अगली बार 2038 में होगा।
यह भी पढ़े -गर्मी में बालों का हो रहा बुरा हाल और नहीं हैं महंगे स्पा के पैसे? तो इन दो चीजों से घर पर ही बनाएं अपने बाल सिल्की
आने वाले सालों की तारीखें
आने वाले कुछ वर्षों में ईस्टर अलग-अलग दिनों पर पड़ेगा। 2029 में यह 1 अप्रैल को, 2030 में 21 अप्रैल को और 2031 में 13 अप्रैल को मनाया जाएगा। इसके बाद 2032 में 28 मार्च और 2033 में 17 अप्रैल को ईस्टर आएगा। ऐसे ही हर साल अलग-अलग तारीख रहने वाली है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   30 March 2026 7:23 PM IST












