Skin Care: गर्मियों में टैनिंग से परेशान? घर पर तैयार करें स्किन को चमकदार बनाने वाले ये पैक, महंगे प्रोडक्ट्स को कह देंगे बाय!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन के साथ टैनिंग की समस्या भी बढ़ जाती है। तेज धूप में ज्यादा देर बाहर रहने से त्वचा पर गहरा रंग आ जाता है जो देखने में अच्छा नहीं लगता। कई लोग तो टैनिंग से इतना परेशान हो जाते हैं कि उनका कॉन्फिडेंस कम हो जाता है। बस इतना ही नहीं बल्कि स्लीवलेस पहनने का भी मन नहीं करता। अगर आपको भी बहुत जल्दी टैनिंग हो जाती है तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स की जगह घरेलू नुस्खों की मदद लें। इससे पैसे भी बचेंगे और स्किन चमकदार हो जाएगी। आज हम आपके लिए दो कमाल के डी-टैन पैक लेकर आए हैं जिन्हें एक बार ट्राई करना तो बनता है। तो चलिए देखते हैं इन्हें बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका।
यह भी पढ़े -ट्रेडिशनल, फॉर्मल या कैजुअल..हर लुक में परफेक्ट लगने के लिए रीक्रिएट करें मोस्ट हैंडसम एक्टर धर्मेंद्र की स्टेटमेंट स्टाइल
हल्दी-बेसन पैक
इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच बेसन और एक चुटकी हल्दी डालें। इसके बाद एक बड़ा चम्मच दही डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस पैक को प्रभावित जहग 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें।
यह भी पढ़े -चैत्र नवरात्रि पर मां शैलपुत्री को करना चाहते हैं खुश तो, पहले दिन इस रंग के पहनें कपड़े, यहां से लें स्टाइलिंग आइडियाज
कॉफी और कोकोनट ऑयल पैक
इस पैक को तैयार करने के लिए 2 बड़े चम्मच नारियल के तेल में एक छोटा चम्मच कॉफी डाल कर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद शरीर पर 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। याद रखें पैक को लगाते समय ज्यादा जोर से न रगड़ें नहीं तो तकलीफ हो सकती है। इसके बाद पानी से धो लें। इससे टैनिंग हट जाएगी और त्वचा काफी सॉफ्ट हो जाएगी।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   30 March 2026 5:04 PM IST













