ईस्टर 2026: ईस्टर के पावन त्योहार पर अपनी जिंदगी में करें खास बदलाव, हर मुश्किल का आराम से कर पाएंगे सामना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईस्टर का पावन त्योहार कल यानी 5 अप्रैल को मनाया जाने वाला है। इस दिन को और ज्यादा खास बनाने के लिए छोटी-छोटी आदतों को अपनाया जा सकता है। जिससे जीवन में बड़ी सफलताएं हाथ लगेंगी। अगर आप अपने जीवन में अच्छी आदतों को अपनाते हैं, तो इससे आपकी मेंटल हेल्थ से लेकर फिजिकल हेल्थ तक सब कुछ हेल्दी रहेगा। साथ ही आपके लिए अच्छी आदतों को अपना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में चलिए कुछ आदतों को जानते हैं, जिससे आप किसी भी परेशानी का सामना कर सकते हैं। साथ ही आप जीवन में सक्सेसफुल भी होंगे।
यह भी पढ़े -मां कालरात्रि की पाना चाहते हैं कृपा तो, नवरात्रि के सावतें दिन पहनें नीले रंग के कपड़े, यहां से लें आइडियाज
इन आदतों को करें फॉलो
सुबह की शुरुआत
दिन की शुरुआत अगर शांत और सुकून भरी हो, तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। सुबह उठकर कुछ मिनट ध्यान या गहरी सांस लेने की आदत डालें। इससे मन हल्का होता है और मेंटल हेल्थ सही रहती है। जब दिमाग शांत होता है, तो काम भी सही ढंग से होते हैं और छोटी-छोटी परेशानियां ज्यादा असर नहीं डालती हैं।
घर रखें साफ-सुथरा
ईस्टर के मौके पर अपने घर या काम करने की जगह को थोड़ा व्यवस्थित करें। बेकार की चीजें हटाने से मन भी हल्का लगता है और काम में ध्यान ज्यादा लगता है। साफ जगह पर बैठकर काम करने से गलती कम होती है साथ ही बेहतर आइडियाज भी आते हैं।
यह भी पढ़े -अगर हर रोज पिएंगे नारियल पानी, तो शरीर में दिखेंगे गजब के बदलाव, यहां देखें फायदों की लिस्ट
रिश्तों को दें समय
कभी-कभी हम अपने ही लोगों से दूर हो जाते हैं। इस मौके पर किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से बात करें। अगर किसी से मनमुटाव है, तो उसे खत्म करके अपने जीवन को और ज्यादा सुकूनभरा बनाएं।
मदद और आभार की आदत डालें
किसी जरूरतमंद की मदद करना या छोटी सी सहायता देना बहुत सुकून देता है। इससे मन में खुशी आती है और दूसरों के साथ जुड़ाव भी बढ़ता है। साथ ही, जो हमारे पास है उसके लिए हमेशा शुक्रगुजार होना चाहिए।
नई हैबिट बनाएं
ईस्टर एक नई शुरुआत का समय माना जाता है। इस दिन कोई छोटी अच्छी आदत अपनाएं, जैसे रोज थोड़ा पढ़ना या खुद का ध्यान रखना। धीरे-धीरे यही आदतें जिंदगी में बड़ा बदलाव लाती हैं।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   4 April 2026 7:26 PM IST












