तस्वीरों में देखिए, पुर्तगाल के खूबसूरत नजारे

तस्वीरों में देखिए, पुर्तगाल के खूबसूरत नजारे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूरोपीय देश हमेशा से अपने कुदरती नजारों और सुहावने मौसम से दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर खींचते रहे हैं। दक्षिण-पश्चिम यूरोप में बसा पुर्तगाल भी उन्हीं में से एक है। अपनी महान संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य की बदौलत ये ट्रैवलर्स के बीच काफी अहम स्थान बनाता है। आइये आपको पुर्तगाल के कुछ बेहतरीन नजारों और स्थानों से रू-ब-रू करवाते हैं।

कैसल ऑफ बेल्वर 
ये पुर्तगाल का पहला और सबसे अहम महल है जिसका निर्माण पुर्तगाली निर्माताओं ने मध्य युग के दौरान किया था।

द जर्दीम द मंगा
ये पुर्तगाल में पूर्ण पुनर्जागरण वास्तुकला का सबसे पुराना उदाहरण है। इसका निर्माण सोलहवीं सदी में किया गया था और 1934 के बाद से ये एक राष्ट्रीय स्मारक है।

पैलेसियो नेशनल द पेना
ये पैलेस पुर्तगाल के बेहतरीन पर्यटक आकर्षणों में से एक है और 19वीं सदी की वास्तुकला की रोमांटिक शैली का बेहतरीन उदाहरण है।

द पिको डा आरिइरो 
ये मडइरा आइलैंड का तीसरा सबसे ऊंचा शिखर है। इसकी ऊंचाई 1818 मीटर है। यहां आमतौर पर साल भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। इस ऊंचाई से अपने आस-पास बादलों को महसूस किया जा सकता है।

पिको आइलैंड
पिको एजोरस का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है जो  444.9 वर्ग किमी में फैला है। ये 42 किमी लंबा और 15.2 किमी चौड़ा है।

पोंटे डा बारका
ये पुर्तगाल के उत्तरी हिस्से में बसा एक खूबसूरत गांव है। इस जगह पर कुदरत मेहरबान है। शांत वनों के बीच मौजूद इस स्थान पर कई तरह की वनस्पति पाई जाती है। यहां से होकर गुजरती लिमा नदी एक अलौकिक दृश्य बनाती है।

पॉन्टा डा सोल
मडइरा आइलैंड के दक्षिण तट पर स्थित ये एक खूबसूरत शहर है। यहां कई तरह की वनस्पतियां, वन्यजीवों की कई प्रजातियां और प्रवासी पक्षियों को देखा जा सकता है। यहां पवन उर्जा के जरिए बिना प्रदूषण के बिजली का उत्पादन किया जाता है।

प्रेया दा फालियासिया 
ये 6 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा एक खूबसूरत समुद्र तट है, जो पश्चिम में विलामोरा से पूर्व में ओल्होस दे अगुआ तक फैला हुआ है। यहां गर्मियों में सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं जिनमें बच्चों के साथ-साथ पूरा परिवार शामिल होता है। इसे यूरोप का 18वां सबसे अच्छा समुद्र तट माना गया है।

सांता मारिया आइलैंड
ये आइलैंड एस मिगुएल द्वीप से 55 मील की दूरी पर है। ये अजोरस का तीसरा सबसे छोटा द्वीप है, जिसे "पीला द्वीप" भी कहा जाता है। ये लगभग 38 वर्ग मील में फैला हुआ है और इसकी आबादी 5500 है।

सैंतुआरियो दा पेन्हा 
ये चर्च यहां के रहवासियों के विश्वास का प्रतीक है। इस स्मारक के साथ विलक्षण सुंदरता और बेहतरीन स्थापत्य के साथ-साथ धार्मिक मूल्य भी जुड़े हुए हैं। साल 1930 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ और 1947 में इसे लोगों के लिए खोला गया।

सीक्सल, मडइरा द्वीप   
मडइरा द्वीप पर मौजूद सीक्सल पुर्तगाल के बेहतरीन समुद्र तटों में से एक है। यहां लोग सप्ताह के अंत में आराम करने जाना पसंद करते हैं। ज्वालामुखी पर्वत और गर्म अटलांटिक महासागर से घिरा हुआ है ये समुद्र तट कुदरत के बेहतरीन नजारों को पेश करता है।

Created On :   5 April 2018 12:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story