ऑफिस कलीग के साथ फर्ल्ट करते हैं पति, ऐसे करें हैंडल

Relationship tips on how to handle when your husband flirts with a colleague
ऑफिस कलीग के साथ फर्ल्ट करते हैं पति, ऐसे करें हैंडल
रिलेशनशिप टिप्स ऑफिस कलीग के साथ फर्ल्ट करते हैं पति, ऐसे करें हैंडल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पत्नियां हमेशा अपनी फैमिली, पति और रिश्तों को लेकर इमोश्नल रहती हैं। बात करें सिर्फ पति की तो मामला और भी ज्यादा संजीदा हो जाता है। ऐसे में अगर पति किसी से फर्ल्ट करें या पति के साथ कोई फर्ल्ट करे तो पतियों को बर्दाश्त नहीं हो सकता। अगर ऐसा हो रहा है तो पहले तो उसे जान पाना और जानने के बाद उससे निपट पाना एकदम आसान नहीं होता। कभी कभी रिश्तों की नाजुक डोर को कसने से बेहतर होता है थोड़ा ढील देकर हालातों को संभालना। 

दफ्तर में आपके पति क्या करते हैं। उनके किसके साथ कैसे संबंध हैं अगर उनके साथियों से आपको इसकी जानकारी मिलती रहती है। तो ठीक है। इस बीच ऐसी कोई जानकारी मिले जो रिश्तों में दूरियां बढ़ाए तो किसी फैसले पर पहुंचने से पहले थोड़ा सतर्क हो जाना ज्यादा बेहतर है। एक साथ काम करने पर किसी सहयोगी से नजदीकी बढ़ना संभव है। उसे गंभीर मानकर कदम उठाने से बेहतर है अपना रिश्ता मजबूत बनाया है। इसके लिए आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं।

भरोसा बनाएं
सबसे पहले जरूरी है कि आप अपने रिश्ते में भरोसे को मजबूत करें। साथियों की बात सुनकर सीधे अपने पति पर शक करने से बेहतर है उनपर भरोसा करें। सिर्फ करें ही नहीं उन्हें जताएं भी लोग कुछ भी कहें आप उन पर पूरा भरोसा करती हैं। आपका भरोसा वो सबसे बड़ी ताकत है जो रिश्ते को बिखरने से पहले ही बचा लेगा।

साथ बिताएं समय
अपने पति के साथ थोड़ा वक्त जरूर बिताएं। उनकी छुट्टी के दिनों में या उनके दफ्तर से घर आने के बाद टीवी या मोबाइल में बिजी रहने की जगह उनसे बातचीत करें। बातों से हर मुश्किल का हल निकाला जा सकता है। इस बातचीत में उनका दिन कैसा बीता। उनके साथियों के साथ उनका समय कैसा रहा ये बातें जरूर करें। याद रखें बातें किसी भी बिगड़ते रिश्ते को फिर संवार सकती हैं।

दोस्ती का रिश्ता बनाएं
प्यार तो पति-पत्नी में होना ही है पर जरूरी है ये जताना कि आप उनकी अच्छी दोस्त भी हैं। जो उनकी चंद गलतियों को नजरअंदाज भी कर सकती हैं। और उनके मजाक में शरीक भी हो सकती हैं। जब वो आपके साथ इस तरह की बातें करने में कंफर्टेबल होंगे तो दिल में कुछ छुपा कर रखने का सवाल ही नहीं उठता।

पसंद का ध्यान रखें
छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से ही बड़ी बातें बन जाती हैं। वीकेंड पर पति की पसंद का नाश्ता बनाएं। कभी उनकी पसंद के कपड़े तैयार करके रख दें। ये छोटी छोटी बातें उन्हें आपसे दूर जाने से हमेशा रोकती रहेंगी। वैसे भी केयरिंग हमेशा लविंग से जितनी ही जरूरी होती है।

 

Created On :   27 Jan 2022 8:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story