होली पर रंग खेलते समय बच्चों का रखें खास ध्यान, इन टिप्स के साथ मनाएं सुरक्षित होली

Take special care of children while playing colors on Holi, celebrate safe Holi with these tips
होली पर रंग खेलते समय बच्चों का रखें खास ध्यान, इन टिप्स के साथ मनाएं सुरक्षित होली
होली स्पेशल होली पर रंग खेलते समय बच्चों का रखें खास ध्यान, इन टिप्स के साथ मनाएं सुरक्षित होली

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। रंगो के त्यौहार होली को आने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। होली हिन्दूओं का महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस त्यौहार को बड़े ही धूम धाम से पूरे देश में मनाया जाता है। लोग इस दौरान एक दूसरे को रंग लगाकर और नाच-गाकर इस त्यौहार को मनाते हैं। वहीं बच्चे भी इस दिन को लेकर बेहद ही एक्साइटेड रहते हैं।  लेकिन हम जो कलर होली खेलने के दौरान उपयोग में लाते हैं उसमें कई तरह के केमिकल होते हैं। जो बच्चों की त्वचा और बालों सहित सेहत को कई नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स देने वाले हैं जिनको फॉलो करके आप सुरक्षित होली मना सकती हैं। और अपने बच्चों की सेहत का भी ध्यान रख सकती हैं। 

Holi special : इस होली करे ये काम कभी फीका नहीं पड़ेगा आपकी जिंदगी का रंग |  NewsTrack Hindi 1

केमिकल वाले रंगों से रखे दूर
होली बच्चों का पसंदीदा त्यौहारों में से एक है। बच्चें मना करने का बाद भी होली खेलने की जिद करते हैं। होली में गुलाल-अबीर और पक्के रंग मिलते हैं। जो ज्यादा तर केमिकल युक्त होते हैं, जो त्वचा और आंखों के लिए नुकसान पहुंचा सकते हैं। केमिकल युक्त रंगों की बजाए हर्बल रंग बच्चों को होली पर ला कर दें। 

Happy Holi 2021:कोरोनाकाल में बच्चों के होली खेलने के तरीकों में करें थोड़ा  बदलाव, सुरक्षित रहेंगे बच्चे - Happy Holi 2021: Holi Tips For Kids In  Corona Times In Hindi - Amar

आंखो के रंगों से बचाएं
बच्चों की आंखे बहुत ही नाजुक होती है ऐसें में अगर उनके आंखों में रंग जाएगा तो उनकी आंखों पर बुरा असर पड़ सकता है। कई बार रंग जाने से आंखे लाल पड़ जाती है और खुजली भी होने लगती है। ऐसे में आप बच्चों की आंखों को रंगों से बचाने के लिए उन्हें कलरफुल और फंकी गॉगल पहना सकते हैं। होली खेलते समय पूरी बाजू के कपड़े भी पहनाएं, ताकि उनकी अधिक से अधिक त्वचा ढकी रहे।

होली के रंगों से ऐसे रखें बच्चे को सुरक्षित, नहीं होगी स्किन व आंखों में  एलर्जी - tips-to-keep-children-play-safe-holi - Nari Punjab Kesari

ऑर्गेनिक रंग से भी रखे सावधानी
केमिकल फ्री रंगों का इस्तेमाल करने के लिए बाजार से ऑर्गेनिक कलर खरीदकर ला सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि सिंथेटिक कलर हों या ऑर्गेनिक कलर हो, मुंह के अंदर चले जाने पर यह खतरनाक साबित हो सकते हैं और फूड प्वाइजनिंग व इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। इसलिए कलर मुंह में नही जाना चाहिए। 

Holi Safety Tips:रंग खेलते समय रखें बच्चों का ध्यान, इन तरीकों को अपनाकर  मनाएं सुरक्षित होली - Holi 2023 Safety Tips: How To Keep Child Safe Holi  Tips For Kids News In

ज्यादा देर ना रखें गीला
बच्चे बलून और पिचकारी से होली खेलते हैं और गीले हो जाते है। मार्च का मौसम सर्दी और गर्मी के बीच का है। इस मौसम में कभी हल्की सर्दी महसूस होती है तो कभी तेज धूप के कारण गर्म महसूस होता है। इस तरह का मौसम बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अधिक देर बच्चों को गीले कपड़ों में न रहने दें। इसे उनके तबियत खराब हो सकती है। 

होली में बच्चों के बाल, स्किन और नेल्स को सुरक्षित रखने के 9 तरीके | 9  Hacks to Protect Your Child's Skin, Hair, and Nails During Holi This Year!  in Hindi

Created On :   6 March 2023 9:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story