दिल्ली के ये 5 सबसे सस्ते मार्केट हैं लड़कियों के लिए बेस्ट शॉपिंग प्वाइंट

These five cheapest markets in delhi are the best shopping points for girls
दिल्ली के ये 5 सबसे सस्ते मार्केट हैं लड़कियों के लिए बेस्ट शॉपिंग प्वाइंट
दिल्ली के ये 5 सबसे सस्ते मार्केट हैं लड़कियों के लिए बेस्ट शॉपिंग प्वाइंट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कपड़ों का कितना कारोबार है ये तो हर कोई जानता ही है। देश के कई बड़े और छोटे शहरों में कपड़े का कारोबार करने वाले व्यापारी दिल्ली की इन्ही जगहों से कपड़े खरीद कर लाते हैं और बेचते हैं। दिल्ली में रहने वाले युवक-युवतियां जानते हैं कि उन्हें कहां से शॉपिंग करनी है। बता दें कि जहां दिल्ली में मंहगे कपड़ों के लिए बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल हैं वहीं आम जनता के लिए भी कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां कपड़ों की कीमत 50 रुपए से भी शुरू होती है। 

 

 

दिल्ली के 5 शॉपिंग स्पॉट ऐसे हैं जो लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हैं। यहां वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक सब कुछ आपके बजट में मिल जाता है। दिल्ली में बाहर से आने वाली लड़कियों के लिए भी ये मार्केट फेवरेट शॉपिंग डेस्टिनेशन हैं।

 

1. सरोजिनी नगर मार्केट


दिल्ली की कॉलेज गर्ल्स के लिए सरोजनी नगर की ये मार्केट सबसे पसंदीदा जगह है। दिल्ली यूनिवर्सिटी, आईपी, जेएनयू सभी जगहों से स्टूडेंट्स यहां हर दिन शॉपिंग के लिए आते हैं। बता दें कि इस मार्केट का सबसे बेस्ट पार्ट है यहां आप अधिक से अधिक बार्गेनिंग कर सकती हैं। दिल्ली की लड़कियों के लिए सरोजिनी मार्केट पहली पसंद है। यहां पर सिर्फ 50 रुपये से कपड़ों की शुरुआत हो जाती है। हालांकि यहां पर शाम को लाइटनिंग उतनी अच्छी नहीं रहती है, इसलिए दिन के समय में ही यहां ज्यादातर लड़कियां शॉपिंग करती दिख जाती हैं। सरोजिनी नगर की अब ऑनलाइन वेबसाइट भी है, इस बाज़ार के सबसे पास आईएनए मेट्रो स्टेशन है। सोमवार को सरोजिनी नगर मार्केट बंद रहता है। 

2. जनपथ बाजार


दिल्ली में दूसरे नंबर की फेमस मार्केट जनपथ है। यहां सिर्फ एक गली में कपड़ों की कई दुकानें लगी हैं। इस मार्केट में आपको कई ट्रेंडी आउटफिट्स आसानी से और सस्ते में मिल जाएंगे। बता दें कि जनपथ में कई ज्वैलरी की दुकानें भी हैं। जंक ज्वैलरी लवर्स के लिए जनपथ मार्केट सबसे बेहतर डेस्टिनेशन है। रविवार को जनपथ की कुछ दुकानें बंद रहती हैं। इस मार्केट में कई महिलाएं कपड़े, एक्सेसरीज़ और होम डेकोर का सामान बेचते हुए मिल जाएंगी।  

 

3. लाजपत नगर

 

लड़कियों को एथनिक वेयर बहुत पसंद आता है, एथनिक वेयर बजट में खरीदने के लिए लाजपत नगर मार्केट सबसे फेमस जगह है। इस मार्केट से आप वेस्टर्न वेयर भी खरीद सकते हैं। लाजपत में आपको कपड़ों के साथ-साथ होम डेकोर और फैब्रिक्स भी मिल जाते हैं। लाडपत नगर में फैशन डिजाइनिंग से जुड़े कई स्टूडेंट्स सस्ते फैब्रिक की शॉपिंग करने के लिए आते हैं। इस मार्केट में सबसे नजदीक मेट्रो स्टेशन लाजपत नगर है। यह मार्केट भी सोमवार को बंद रहता है।  

 

4. मॉनेस्ट्री, कश्मीरी गेट

 

मॉनेस्ट्री लड़कों के लिए बेस्ट शॉपिंग प्लेस है। यहां कपड़ों का एक से बढ़कर एक कलेक्शन मौजूद होता है। ज्यादातर लड़कियां यहां अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ शॉपिंग के लिए आती हैं। विंटर वेयर इस मार्केट में किफायती दामों में मिल जाता है। ये मार्केट भी सोमवार को बंद रहता है।

 

5. कमला नगर 


दिल्ली के नॉर्थ कैम्पस के बीच कमला नगर सबसे पॉपुलर मार्केट है। यहां ब्रांडेड शोरुम से लेकर ढेरों स्ट्रीट शॉप्स हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के लड़के लड़कियों के लिए ये मार्केट सबसे फेमस प्वाइंट है। यह फूड पॉइंट और हैंग आउट प्लेस के तौर पर फेमस है। अगर आप सस्ती शॉपिंग करना चाहती है तो यहां स्ट्रीट मार्केट्स में भी बढ़िया कलेक्शन मिल जाता है। 
 

Created On :   26 Nov 2017 7:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story