अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए,करवाएं ये लेटेस्ट नेल आर्ट

To make your hands beautiful, get this latest nail art done
अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए,करवाएं ये लेटेस्ट नेल आर्ट
ब्यूटी टिप्स अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए,करवाएं ये लेटेस्ट नेल आर्ट

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। इन दिनों नेल आर्ट का अलग क्रेज चल रहा हैं। लड़कियों को जितना अपने आउटफिट्स को लेकर क्रेज हैं उतना ही वे अपने नेल आर्ट को लेकर भी कॉन्शियस रहती हैं। आजकल ट्रेंड में भी चल रहा हैं नेल आर्ट। अगर आपको भी नेल आर्ट कराने का शोक है तो हम आपको बता रहे हैं लेटेस्ट नेल आर्ट डिजाइन के बारे में जो आपको एक अलग लुक दे सकता हैं।

फ्लोरल नेल आर्ट
फ्लोरल नेल आर्ट डिजाइन को आप अपने वेस्टर्न स्टाइल के साथ भी कैरी कर सकती हैं। फ्लोरल डिजाइन बनाने के लिए आप इयरबड्स का इस्तेमाल करें और कलर कॉम्बिनेशन को ध्यान से चुनें ताकि आपके नेल आर्ट का डिजाइन खिलकर सामने आए।

ऑम्ब्रे नेल आर्ट
इन दिनों डबल शेड वाला नेल आर्ट काफी ट्रेंड में  चल रहा हैं। अगर आपका आउटफिट पेस्टल कलर या डबल कलर का हैं तो आप इस तरह का नेल आर्ट ट्राई कर सकते हैं।

मैटेलिक कलर्स के साथ ग्लिटर आर्ट
मैटेलिक कलर्स आर्ट आजकल ज्यादा चल रहा हैं। इन दिनों जैसे आउटफिट्स में पेस्टल कलर्स काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा हैं ठीक उसी तरह नेल पेंट्स में भी मैटेलिक कलर्स काफी यूनीक और खूबसूरत लगते हैं। तो आप किसी मैटेलिक कलर के साथ ग्लिटर आर्ट कर सकती हैं। ये आर्ट आपको बहुत अलग लुक देगा।

फुल ग्लिटर डिजाइन
फुल ग्लिटर डिजाइन शादी के फंक्शन या फिर पार्टी  में फुल ग्लिटर काफी ट्रेंडिंग पर हैं। अगर आप चाहे तो अपने सारे नेल्स में ग्लिटर नेल पेंट अप्लाई कर सकती हैं। ये नेल आर्ट आपके पार्टी लुक के लिए परफेक्ट हैं। इसमे आप सिल्वर,गोल्डन और लाइट पिंक जैसे कलर्स अप्लाई कर सकती हैं।

स्टोन वर्क आर्ट
स्टोन वर्क नेल आर्ट आजकल काफी ट्रेंड में है। स्टोन वर्क नेल डिजाइन खासतौर पर ब्राइड्स के लिए किया जाता हैं। यह डिजाइन देखने में बहुत स्टाइलिश लगता है और उभर कर आता हैं। आप चाहे तो स्टोन के साथ मोती भी लगवा सकते हैं। स्टोन और मोती वाली नेल डिजाइन आपको अलग लुक देती हैं।

Created On :   8 Dec 2022 10:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story