Valentines day 2021: ऐसे बनाएंगे अपना वैलेंटाइन डे खास, जानिए वैलेंटाइन वीक कैलेंडर

Valentines day 2021: ऐसे बनाएंगे अपना वैलेंटाइन डे खास, जानिए वैलेंटाइन वीक कैलेंडर
Valentines day 2021: ऐसे बनाएंगे अपना वैलेंटाइन डे खास, जानिए वैलेंटाइन वीक कैलेंडर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूं तो प्यार किसी दिन को मोहताज नहीं होता, मगर दुनिया भर के लवर्स  वैलेंटाइन डे का बेसब्री से इंतजार करते है। 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन में बस 8 दिन बाकी हैं। कल से वैलेंटाइन वीक भी स्टार्ट हो रहा है। आने वाले इस हफ्ते के, सातों दिने लव और रोमांस को समर्पित होते है। फरवरी साल का बेहद खूबसूरत महीना होता है, लव मंथ मनाए जाने के साथ वसेत और रंगान मौसमा फूलों के आगमन की निशानी होती है। वैलेंटाइन वीक में दुनिया की लगभग हर दुकान में चॉकलेट्स, गिफ्ट और कार्डस की डिमांड काफी बड़ जाती है। वहीं दूसरी ओर छोटे से बड़े सभी केफे और रेसटोरोंट इस सव वीक की जोर शोर से तैयारी करते है। वैलेंटाइन वीक के हर एक दिन का खास और अलग महत्व होता है। आइए आपको बताते है कि, इस वीके के दिनों को किन नामों से जाने जाते है...

February 7, Sunday : Rose Day
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज़ डे से होती है। 7 फरवरी को रोज़ डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने लवर को गुलाब देते हैं। बता दें कि कपल्स जहां एक-दूसरे को रेड रोज़ देते हैं, वहीं यल्लो रोज़ दोस्ती का प्रतीक माना जाता है।

February 8, Monday : Prapose Day
प्रपोज डे वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन होता है जो 8 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने प्यार का इज़हार करते हैं। प्रपोज़ल को खास बनाने के लिए लोग फूल, चॉकलेट, रिंग या कुछ स्पेशल गिफ्ट देकर अपने पार्टनर प्रपोज़ करते हैं। आप भी अपने पार्टनर को इस प्रपोज डे अपनी फीलिंग्स ज़ाहिर करें। 

February 9, Tuesday : Chocolate Day 
वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे सेलिब्रेट किया जाता है। दिलों तक मिठास पहुंचाने के लिए चॉकलेट बेस्ट होता है। इस दिन लोग अपने प्रियजनों को उनके पसंद का चॉकलेट देते हैं। 

February 10, Wednesday : Teddy Day 
वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन होता है टेडी डे। क्यूट और सॉफ्ट टेडी देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इसका उम्र से कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि ये सभी को पसंद आते हैं। इस दिन कपल्स अपने पार्टनर्स को टेडी बियर गिफ्ट करते हैं। 

February 11, Thursday : Promise Day 
इस दिन कपल्स एक-दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का वादा करते हैं। जिंदगी के अच्छे बुरे हर दिन साथ रह कर जिंदगी बिताने का वादा करते हैं। 

February 12, Friday : Hug Day 
वैलेंटाइन वीक में प्रोमिस डे के बाद हग डे मनाया जाता है। इस दिन सभी अपने पार्टनर को गले लगाकर अपना प्यार जा़हिर करते हैं। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि किसी अन्य व्यक्ति के टच से स्ट्रेस को कम किया जा सकता है। तो इस हग डे पर आप भी अपने चाहने वालों का स्ट्रेस कम ज़रुर करें। 

February 13, Saturday : Kiss Day 
इस दिन कपल्स एक दूसरे को किस कर के अपनी फीलिंग बयां करते है।

February 14, Sunday :Valentine"s Day
प्यार करने वाले हर इंसान के लिए ये दिन सबसे खास पलों का होता है। इस कप्लस कहीं बाहर एक-दूसरे के साथ टाइम बिताते हैं। एक-दूसरे के लिए कुछ ऐसा स्पेशल करते हैं। जो इस दिन को उनके लिए यादगार बना दें। कल्पस इसके लिए पहले से बहुत सारी प्लानिंग भी करते हैं। इस यानि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। 


 

 

 

Created On :   6 Feb 2021 10:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story