Parenting Tips: नौकरी के साथ-साथ बच्चों को संभालने में हो रही परेशानी? तो इन तरीकों को एक बार जरूर करें ट्राई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शादी और बच्चों के बाद नौकरी और घर दोनों संभालना आसान नहीं होता है। ऑफिस का काम, घर की जिम्मेदारी और बच्चों की देखभाल में पूरा दिन निकल जाता है। ऐसे में कई बार माता-पिता अपने लिए समय निकालना ही भूल जाते हैं। लगातार भागदौड़ से थकान और तनाव भी बढ़ सकता है। लेकिन थोड़ी समझदारी और सही तरीके से काम बांटकर इस परेशानी को कम किया जा सकता है। इसलिए ही हर काम को एक साथ करने की कोशिश ना करें। घर और ऑफिस के काम के बीच सही तरह से बैलेंस बनाएं। बच्चों के लिए भी रोज थोड़ा समय जरूर निकालें। परिवार से मदद लेने में भी बिल्कुल भी हेजिटेट ना करें। कुछ आसान तरीकों से नौकरी और परिवार के बीच अच्छा बैलेंस बनाया जा सकता है।
बॉस से खुलकर बात करें
अगर घर की कोई जरूरी जिम्मेदारी है, तो अपने बॉस या टीम से बात करें। अपनी बात साफ तरीके से बताएं, इससे काम को सही तरह से संभालने में आसानी हो सकती है।
परिवार की मदद लें
बच्चों की देखभाल अकेले करने की जरूरत नहीं है। घर के दूसरे लोग मदद कर सकते हैं, जिससे आपके काम का बोझ भी कम होगा और आपको आराम भी मिलेगा।
बच्चों के लिए समय रखें
दिन कितना भी व्यस्त हो, बच्चों के लिए कुछ समय जरूर निकालें। उनके साथ बैठें, बातें करें या खेलें। इससे बच्चों को भी अच्छा लगेगा।
यह भी पढ़े -फ्रिज साफ कर करके थक गए हैं फिर भी बदबू नहीं जा रही? तो इन चीजों पर दें ध्यान, फ्रिज रहेगा स्मेल फ्री!
फोन का सही इस्तेमाल करें
खाली समय में लगातार सोशल मीडिया देखने से अच्छा है कि बच्चों से बात करें। अगर आप उनके पास नहीं हैं, तो फोन या वीडियो कॉल से उनसे कॉन्टेक्ट में रहें।
बाउंड्रीज तय करें
ऑफिस का काम खत्म होने के बाद हर समय काम के बारे में सोचते रहना जरूरी नहीं है। कोशिश करें कि घर आने के बाद परिवार को भी पूरा समय दें।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   29 Sept 2026 6:38 PM IST














