Washing Tips: आपका भी तौलिया धोने के बाद हो जाता है टाइट? तो धोते समय इन बातों का रखें खास ख्याल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नहाने के बाद मुलायम तौलिया इस्तेमाल करना सभी लोगों को अच्छा लगता है लेकिन कई बार तौलिया इतना सख्त हो जाता है कि शरीर पर रगड़ने से भी अच्छी नहीं लगता है। नया तौलिया कुछ दिनों तक तो ठीक रहता है लेकिन बाद में उसका कपड़ा बहुत ही ज्यादा कड़ा और खुरदुरा लगने लगता है। इसके पीछे हमारी कुछ छोटी-छोटी गलतियां हो सकती हैं। कई लोग कपड़े धोते हुए समय ज्यादा सामान डाल देते हैं या तौलिए को बहुत ही ज्यादा तेज धूप में छोड़ देते हैं। कुछ लोग इसे मुलायम रखने के लिए सॉफ्टनर भी डाल देते हैं। ऐसे में चलिए आज ऐसी गलतियों के बारे में, जिन्हें छोड़कर आप अपने तौलिए को लंबे समय तक नरम रख सकते हैं।
फैब्रिक सॉफ्टनर न डालें
तौलिए को नरम रखने के लिए कई लोग फैब्रिक सॉफ्टनर डालते हैं लेकिन इससे तौलिए के रेशों पर एक परत जम सकती है। इससे तौलिया पानी कम सोखता है और कुछ समय बाद कड़ा लग सकता है। इसकी जगह कपड़े धोते समय थोड़ा सफेद सिरका इस्तेमाल किया जा सकता है, इससे कपड़े अकड़ते नहीं हैं।
यह भी पढ़े -महंगाई बनी बड़ा नुकसान!, 28 साल के युवक ने सुनाई आपबीती, 1.2 लाख रुपए सैलेरी के बाद भी जेब खाली
मशीन में ज्यादा कपड़े न भरें
वॉशिंग मशीन में जरूरत से ज्यादा कपड़े और तौलिए भरने से उनकी सफाई ठीक से नहीं हो पाती है। पानी और साबुन हर जगह अच्छे से नहीं पहुंच पाते हैं। साथ ही साबुन भी कपड़े में रह सकता है इसलिए मशीन में हमेशा थोड़ी जगह खाली रखें।
यह भी पढ़े -छोटे व्यवसायों के लिए सिर्फ़ फ़ंडिंग ही काफ़ी क्यों नहीं है? ऋषिकेश मिश्रा ने बताए बिजनेस ग्रोथ के टिप्स
तेज धूप में ज्यादा देर न सुखाएं
तौलिए को बहुत देर तक तेज धूप में रखने से उसके रेशे सूखकर कड़े हो सकते हैं। इसे हल्की धूप या ऐसी जगह सुखाएं, जहां हवा आती हो, जिससे तौलिया ज्यादा आरामदायक बना रह सकता है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   23 Sept 2026 7:03 PM IST













