Health: बचा हुआ खाना गर्म करते समय न करें ये गलतियां, सेहत का रखें खास ध्यान

बचा हुआ खाना गर्म करते समय न करें ये गलतियां, सेहत का रखें खास ध्यान
बचे हुए खाने को सही तरीके से रखना और गर्म करना जरूरी है। खाना बार-बार गर्म न करें, जरूरत भर लें और खराब लगे तो बिल्कुल न खाएं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घर में अक्सर खाना बच जाता है और हम उसे फेंकने के बजाय अगले समय खा लिया जाता है। ऐसे में खाने को सही तरीके से गर्म करना जरूरी है। सिर्फ खाना गर्म कर लेना ही काफी नहीं होता। उसे कितनी देर गर्म करना है और कितनी बार गर्म करना है इसका भी ध्यान रखना चाहिए। गलत तरीके से रखा या बार-बार गर्म किया गया खाना स्वाद में खराब लग सकता है। कुछ चीजें जल्दी खराब भी हो सकती हैं। इसलिए बचे हुए खाने को पहले सही जगह रखना चाहिए और फिर खाने से पहले अच्छी तरह गर्म करना चाहिए। थोड़ी सी सावधानी से खाने का स्वाद भी बना रहता है।

खाना जल्दी फ्रिज में रखें

खाना बचने के बाद उसे लंबे समय तक बाहर न रखें। थोड़ा ठंडा होने पर साफ डिब्बे में डालकर फ्रिज में रख दें। इससे खाना ज्यादा समय तक ठीक रह सकता है।

जितना खाना हो, उतना ही गर्म करें

पूरे बचे हुए खाने को बार-बार गर्म करने से बचें। जितना खाना है उतना ही अलग निकालकर गर्म करें। इससे बाकी खाना दोबारा गर्म नहीं होगा।

खाना अंदर तक गर्म होना चाहिए

खाना गर्म करते समय सिर्फ ऊपर की परत गर्म न करें। उसे अच्छी तरह चलाएं और देखें कि अंदर तक गर्म हो गया है। खासकर चावल और ग्रेवी वाली चीजों में यह जरूरी है।

बहुत पुराना खाना न खाएं

फ्रिज में रखा खाना हमेशा सुरक्षित नहीं रहता है। अगर उसमें बदबू आ रही है, रंग बदल गया है या स्वाद अजीब लग रहा है, तो उसे खाने से बचें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़े -रक्षाबंधन पर ट्रेडिशनल लुक को बनाना है यूनिक तो, ट्राई कर सकती हैं ये ट्रेंडी फारसी सलवार सूट

Created On :   21 Sept 2026 4:07 PM IST

Tags

Next Story