ये है भारत का मिनी कश्मीर, बहुत ही कम बजट में कर सकते हैं यहां की सैर

ये है भारत का मिनी कश्मीर, बहुत ही कम बजट में कर सकते हैं यहां की सैर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। हर कोई यहां धूमने जाने का प्लान बनाता है। यहां देश विदेशों से लोग धूमने आते हैं। लेकिन कई लोग हैं तो दूरी और अधिक खर्च के कारण कश्मीर नहीं जा पाते हैं। कश्मीर यात्रा के लिए लगभग 15 से 20 हजार रुपये व्यक्ति खर्च हो सकता है। लेकिन आज हम आपको भारत की एक ऐसी जगह के बारे मे बताने वाले है जिसे भारत का मिनी कश्मीर कहा जाता है। यहां कश्मीर जैसा सुकून और सुंदरता है। यहां के नजारे कश्मीर जैसे ही हैं। हरी-भरी वादियां, सुंदर झीलें, गर्मी में ठंडी हवाओं का अहसास इस जगह को मिनी कश्मीर बनाता है और यहां घूमने के लिए ज्यादा पैंसो की जुरुरत भी नही है। आप महज पांच हजार रुपये में मिनी कश्मीर की सैर पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं कि मिनी कश्मीर के नाम से मशहूर हिल स्टेशन कहां हैं और कैसे मिनी कश्मीर की सैर की जा सकती है।

ये है भारत का मिनी कश्मीर

भारत के छोटे कश्मीर के नाम से मशहूर पिथौरागढ़ उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है। पिथौरागढ़ के नजारे कश्मीर जैसे हैं। प्रकृति की गोद में बसे इस हिल स्टेशन में सुकून भरा वक्त बिता सकते हैं। यहां का ठंडा मौसम गर्मियों में भी राहत दिलाता है। पहाड़ों के अलावा भी कई जगहें हैं जो पिथौरागढ़ को खास बनाती हैं। पिथौरागढ़ में कश्मीर की तरह हरी-भरी वादियों का सुकून, झीलें, पहाड़ी, घुमावदार रास्ते मन मोह लेंगे।


ऐसे पहुंचे पिथौरागढ़

दिल्ली से पिथौरागढ़ की दूरी लगभग 489 किलोमीटर है। 10 घंटे का सफर तय करके आप राजधानी से पिथौरागढ़ पहुंच सकते हैं। पिथौरागढ़ जाने के लिए काठगोदाम या नैनीताल तक ट्रेन से जा सकते हैं। उसके आगे का रास्ता लगभग 180 किलोमीटर का है, जहां बस या टैक्सी से जा सकते हैं।


पिथौरागढ़ के पर्यटन स्थल

इस हिल स्टेशन में जोलिंगकांग और अंछेरीताल नाम की दो मशहूर झीलें हैं। वहीं करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर टनकपुर में मां पूर्णागिरि का मंदिर भी स्थित है। टनकपुर तक गाड़ी से जा सकते हैं। आगे मंदिर परिसर तक पैदल यात्रा कर सकते हैं। आप इस जगह पर जा कर एक अच्छी ट्रीप पुरी कर सकते हैं। यहां आप अपने पाटर्नर और दोस्तों के साथ जा सकते हैं।


डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   11 Jun 2023 11:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story