हेल्थ टिप्स: अगर आप भी अपना वेट लॉस करना चाहते हैं, तो बिल्कुल मत हों परेशान, इन ड्रिंक्स को करें अपनी डाइट में शामिल, आराम से होगा वजन कम!

- घर पर करें अपना वेट लॉस
- अच्छी डाइट के साथ अच्छी ड्रिंक्स भी पिएं
- इन घरेलू चीजों से हो जाएगा वजन कम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल लोग फिटनेस को लेकर कुछ ज्यादा ही सीरियस रहते हैं। वहीं, मोटे लोग अपने मोटापे से काफी ज्यादा परेशान होकर वेट लॉस करने की सोचते हैं। इसके लिए वो लोग तरह-तरह के टिप्स एंड ट्रिक्स फॉलो करते हैं। कभी भूखे रहते हैं तो कभी स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं। साथ ही वेट लॉस के लिए हैवी वर्कआउट भी करने लगते हैं। लेकिन अगर आपको बता दें कि कुछ ऐसी ड्रिंक्स होती हैं जिनको पीकर और नॉर्मल डाइट फॉलो करके आप अपना वेट लॉस कर सकते हैं तो कितना अच्छा होगा! जी हां, आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ड्रिंक्स लेकर आए हैं जिसे पीने से आपको अपनी वेट लॉस जर्नी में काफी मदद मिल सकती है। जिसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी, उन ड्रिंक्स के इंग्रीडिएंट्स आपको घर में ही आराम से मिल जाएंगे। तो चलिए उन हेल्दी और इफेक्टिव ड्रिंक्स के बारे में जानते हैं।
इन ड्रिंक्स को कर सकते हैं अपनी डेली लाइफ में शामिल
नींबू पानी
नींबू आपको घर में आराम से मिल जाता है। नींबू मे विटामिन सी होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इसे रोज सुबह खाली पेट पीने से पेट साफ रहता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
अजवाइन का पानी
बात करें अजवाइन के पानी की तो, इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं। इससे पाचन सही रहता है और यह भूख कम करने में मदद करता है। अगर आप एक कप पानी के साथ अजवाइन को 10 मिनट उबालकर पिएंगे तो इससे आपका वजन कम हो सकता है।
दालचीनी का पानी
यह भी वेट लॉस के लिए बहुत अच्छी ड्रिंक मानी जाती है, इसका पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसको रात को सोने से पहले पीने से वेट लॉस में मदद मिलती है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   8 May 2025 5:56 PM IST