Navratri 2025: नवरात्रि के छठवें दिन माता कात्यायनी को करना है प्रसन्न, तो इस रंग के कपड़ों को करें धारण, माता हो जाएंगी खुश

नवरात्रि के छठवें दिन माता कात्यायनी को करना है प्रसन्न, तो इस रंग के कपड़ों को करें धारण, माता हो जाएंगी खुश
नवरात्रि के छठवें दिन कात्यायनी माता की पूजा-अर्चना की जाती है। अगर आप माता कात्यायनी को खुश करना चाहते हैं तो आप पीले रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्रि के छठवें दिन कात्यायनी माता के रूप में देवी मां की पूजा-अर्चना की जाती है। माता कात्यायनी स्वरूप में माता शेर पर सवार, सिर पर मुकुट सुशोभित है। माता की चार भुजाएं हैं। ऐसा माना जाता है कि इस स्वरूप की पूजा अर्चना करने से विवाह में आ रही सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। अगर आप माता कात्यायनी को खुश करना चाहते हैं तो आप नहा-धोकर पीले रंग के कपड़ों को धारण करके पूजा अर्चना कर सकते हैं। ऐसा करने से माता प्रसन्न हो जाएंगी। ऐसा माना जाता है कि माता रानी को पीला रंग बहुत ही प्रिय है।

पीला रंग पहनना क्यों है जरूरी?

छठवें दिन माता कात्यायनी की पूजा-अर्चना होती है। माता रानी को साहस और स्वास्थ्य की देवी कहा जाता है। अगर आपको अपना स्वास्थ्य चाहिए तो आप इनकी पूजा-अर्चना करके अपने आपको स्वस्थ्य रख सकते हैं। माता कात्यायनी को पीला रंग बहुत ही ज्यादा पसंद होता है इसलिए आप पीला रंग पहनेंगे तो माता रानी खुश हो जाएंगी।

माता का प्रिय भोग क्या है?

माता कात्यायनी के प्रिय भोग की बात करें तो, उन्हें शहद और शहद से बनी चीजें बहुत ही पसंद है। इसलिए आप उनके भोग में शहद वाला हलवा बनाकर चढ़ा सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   26 Sept 2025 4:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story