Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 472 अंकों की तेजी, निफ्टी 22550 के पार बंद हुआ

सेंसेक्स में 472 अंकों की तेजी, निफ्टी 22550 के पार बंद हुआ
आज सेंसेक्स 472.77 अंक की तेजी के साथ 72,382.47 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 133.80 अंक की मजबूती के साथ 22,555.75 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (5 अक्टूबर 2026, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 472.77 अंक यानि कि 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,382.47 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 133.80 अंक यानि कि 0.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,555.75 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में करीब 1991 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 2297 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 216 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस और एनटीपीसी के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मैक्स हेल्थकेयर, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

वहीं सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें आईटीसी, इटरनल, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, अडाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर 10 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, सनफार्मा, इन्फोसिस और एशियन पेंट के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले सोमवार को इसमें कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला और यह 96.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 96.22 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, बीते गुरुवार को रुपया 96.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, सुबह शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 435 अंक यानि कि 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,345 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 110 अंक यानि कि 0.49 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,532 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते सत्र (1 अक्टूबर 2026, गुरुवार) में शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी और शाम को यह गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 570.59 अंक यानि कि 0.79 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 71,909.70 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 198.50 अंक यानि कि 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,421.95 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   5 Oct 2026 3:50 PM IST

Tags

Next Story