Share Market Opening Bell: गिरावट के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 449 अंक टूटा, निफ्टी 22620 के नीचे खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (7 अक्टूबर 2026, बुधवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 449.50 अंक यानि कि 0.62 प्रतिशत गिरकर 72,618.31 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 161.40 अंक यानि कि 0.71 प्रतिशत गिरकर 22,614.70 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 971 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 1379 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 181 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में डॉ. रेड्डीज लैब्स, भारती एयरटेल, सिप्ला और कोल इंडिया के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर टाइटन कंपनी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एशियन पेंट्स और एमएंडएम के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स में मिला-जुला कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 175.06 अंक यानि कि 0.24 प्रतिशत बढ़कर 73,242.87 पर और निफ्टी 63.90 अंक यानि कि 0.28 प्रतिशत गिरकर 22,712.20 पर कारोबार कर रहा है।
बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले बुधवार की सुबह इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 96.42 प्रति डॉलर पर सपाट खुला। जबकि, एक दिन पहले मंगलवार की सुबह रुपया 96.22 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 96.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (6 अक्टूबर 2026, मंगलवार) शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 129 अंक यानि कि 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,512 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 43 अंक यानि कि 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,599 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को भी बाजार बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 685.34 अंक यानि कि 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,067.81 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 220.35 अंक यानि कि 0.98 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,776.10 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   7 Oct 2026 10:21 AM IST











