Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 429 अंकों की गिरावट, निफ्टी 22610 के नीचे बंद हुआ

सेंसेक्स में 429 अंकों की गिरावट, निफ्टी 22610 के नीचे बंद हुआ
आज सेंसेक्स 429.11 अंक गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 173.05 अंक गिरकर 22,603.05 पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (7 अक्टूबर 2026, बुधवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 429.11 अंक यानि कि 0.59 प्रतिशत गिरकर 72,638.70 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 173.05 अंक यानि कि 0.76 प्रतिशत गिरकर 22,603.05 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में करीब 2251 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 1928 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, जबकि 192 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में टाइटन कंपनी, अडानी एंटरप्राइजेज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, JSW स्टील और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, BSE लिमिटेड, भारती एयरटेल, ICICI बैंक और कोल इंडिया के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

वहीं सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें टाइटन, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एशियन पेंट, इन्फोसिस, एलएंडटी, अडाणी पोर्ट्स और टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर 4 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें कोटक बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस शामिल हैं।

बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले बुधवार को इसमें 35 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 96.77 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 96.42 प्रति डॉलर पर सपाट खुला था। जबकि, एक दिन पहले मंगलवार की सुबह रुपया 96.22 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 96.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, सुबह शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 449.50 अंक यानि कि 0.62 प्रतिशत गिरकर 72,618.31 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 161.40 अंक यानि कि 0.71 प्रतिशत गिरकर 22,614.70 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (6 अक्टूबर 2026, मंगलवार) शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई ​थी और शाम को भी बाजार बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 685.34 अंक की तेजी के साथ 73,067.81 के स्तर पर बंद हुआ ​था। वहीं निफ्टी 220.35 अंक की मजबूती के साथ 22,776.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   7 Oct 2026 3:44 PM IST

Tags

Next Story