Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 129 अंकों की तेजी, निफ्टी 22500 के पार खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) हफ्ते के लगातार दूसरे दिन (6 अक्टूबर 2026, मंगलवार) भी तेजी के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 129 अंक यानि कि 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,512 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 43 अंक यानि कि 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,599 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी की कंपनियों में ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और हिंडाल्को के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर अपोलो हॉस्पिटल्स, मैक्स हेल्थकेयर, सिप्ला, आईटीसी और मारुति के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
जबकि, सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, एचयूएल, इंडिगो, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, एमएंडएम, इन्फोसिस, सनफार्मा, आईटीसी, इटरनल, भारती एयरटेल और एसबीआई के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले मंगलवार को इसमें कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला और यह 96.31 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 96.22 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 96.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (5 अक्टूबर 2026, सोमवार) शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 435 अंक यानि कि 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,345 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 110 अंक यानि कि 0.49 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,532 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को यह बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 472.77 अंक यानि कि 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,382.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 133.80 अंक यानि कि 0.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,555.75 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   6 Oct 2026 11:14 AM IST











