Startup India: '2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप, 21 लाख से अधिक नौकरियां', दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में बोले गोयल-पीएम मोदी

2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप, 21 लाख से अधिक नौकरियां, दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में बोले गोयल-पीएम मोदी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस और स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने के अवसर पर दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि सिर्फ 10 सालों में, स्टार्टअप इंडिया मिशन एक क्रांति बन गया है। भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। 2014 में, भारत में सिर्फ 4 यूनिकॉर्न थे, आज भारत में लगभग 125 एक्टिव यूनिकॉर्न हैं। दुनिया भी इस सफलता की कहानी को हैरानी से देख रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस और स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सबसे अहम बात यह है कि भारत के युवा असली समस्याओं को हल करने पर ध्यान दे रहे हैं। मैं उन सभी युवा इनोवेटर्स की बहुत सराहना करता हूं जिन्होंने नए सपने देखने की हिम्मत की है। आज, हम स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। यह 10 साल का सफर आप जैसे हजारों-लाखों सपनों का सफर है। यह अनगिनत कल्पनाओं के सच होने का सफर है।

यह भी पढ़े -शी जिनपिंग के नेता आरएसएस ऑफिस पहुंचे तो सियासत गरमाई, अखिलेश यादव ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- 'ये अच्छा नहीं किया, हमें...'

'आज 2 लाख से अधिक स्टार्टअप है'

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि एक दशक पहले प्रधानमंत्री ने देश के समक्ष एक नई सोच रखी थी। हम सबको गर्व है कि आपके नेतृत्व में देश भर में बदलाव दिख रहा है, 2016 में जब स्टार्टअप इंडिया लॉन्च हुआ तो मात्र 400 के करीब स्टार्टअप हुआ करते थे। आज इस मुहिम ने एक विशाल रूप ले लिया है और 2 लाख से अधिक स्टार्टअप है। अनुमान है कि इन स्टार्टअप के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से 21 लाख से अधिक नौकरियां अभी तक प्रदान कर दी गई है।

Created On :   16 Jan 2026 2:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story