समृद्धि यात्रा: आवास से रवाना हुए सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सिन्हा ने कहा मकर संक्रांति के बाद बिहार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी यात्रा

आवास से रवाना हुए सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सिन्हा ने कहा मकर संक्रांति के बाद बिहार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी यात्रा
यात्रा बिहार के लोगों के लिए अच्छी, सुखद और प्रगति से भरी होगी- मंत्री लेशी सिंह

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में अपने आवास से समृद्धि यात्रा के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' पर बिहार की मंत्री लेशी सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा आज मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा पर निकले हैं। यह एक सफल यात्रा होगी, जब भी मुख्यमंत्री यात्रा पर जाते हैं, तो जनसंवाद करते हैं, यह यात्रा भी बिहार के लोगों के लिए अच्छी, सुखद और प्रगति से भरी होगी। जहां भी ज़रूरत होगी, उद्घाटन और शिलान्यास समारोह होंगे, और मुख्यमंत्री नई योजनाओं की सौगात भी देंगे।

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' पर कहा, समृद्धि यात्रा मकर संक्रांति के बाद बिहार के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा और डबल इंजन सरकार का जो संकल्प है उसे साकार करने की शुरुआत है।

JDU नेता नीरज कुमार ने समृद्धि यात्रा पर कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस शीतलहर में भी विकास के मानक को तय करने के लिए इस समृद्धि यात्रा पर निकल रहे हैं। यह 'समृद्धि यात्रा' पश्चिमी चंपारण से शुरू होगी, जो गांधी का चंपारण था, महिला स्वाभिमान बटालियन जो थारू जनजाति के लिए बनाया गया उसने देश में एक मानक स्थापित किया है। चंपारण से की गई शुरुआत बिहार के समृद्धि का कारक बनेगा

Created On :   16 Jan 2026 12:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story