मुंबई में तेज हवा के चलते दर्दनाक हादसा: चेंबूर इलाके में स्कूल बस में सवार बच्चों पर गिरा पेड़, 1 की मौत, 10 घायल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के चेंबुर इलाके में मंगलवार को एक स्कूल बस पर पेड़ गिरने का हादसा सामने आया है। इस दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि, 10 बच्चे घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, वेन में फंसे बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है।
यह भी पढ़े -गांधी से लेकर नेहरू तक के डॉक्टर रहे बिधान चंद्र रॉय, जानिए उनकी नाड़ी विज्ञान पर अद्भुत पकड़ की कहानी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चेंबूर इलाके में रोड नंबर 11 पर सुबह के समय भारी ट्रैफिक था। यूनिवर्सल हाई स्कूल की बस बच्चों को पिकअप कर रही थी। इस दौरान तेज हवाएं के चलने से पुराना पेड़ गिर गया। दुर्घटना में बस के ऊपरी हिस्से क्षतिग्रस्त हुआ है।
इस दुर्घटना की सूचना मिलने के फौरन बाद दमकल कर्मी, पुलिस, 108 एंबुलेंस और बीएमसी वार्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जानकारी के मुताबिक, बस से सभी बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में घायल बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है घायलों में ज्यादातर 8 से 14 साल के बच्चे शामिल हैं।
यह भी पढ़े -हूल क्रांति की याद में भाजपा का सभी मंडलों में कार्यक्रम, सरकार पर जनजातीय विरासत की उपेक्षा का आरोप
स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में कई पुराने पेड़ खतरनाक स्थिति में हैं। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। मुंबई पुलिस और BMC की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
वहीं, इस हादसे पर सांसद राहुल शेवाले ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि दोपहर 2:50 बजे मुंबई के चेंबूर स्थित रोड नंबर 11 पर यूनिवर्सल स्कूल, तिलक नगर की स्कूल बस पर एक पेड़ गिर गया, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। बस में मौजूद अन्य सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं 4 घायल छात्रों का जैन अस्पताल में इलाज जारी है।
Created On :   30 Jun 2026 5:10 PM IST












