Maharashtra News: केतन मर्डर केस में नया मोड, सिया के भाई ने वकील पर लगाए गंभीर आरोप

केतन मर्डर केस में नया मोड, सिया के भाई ने वकील पर लगाए गंभीर आरोप
केतन मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। साहिल ने वकील पर धोखे से साइन करवाने का गंभीर आरोप लगाया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केतन अग्रवाल मर्डर केस में अब नया मोड़ सामने आया है। इस बार आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल ने कई बड़े दावे किए हैं। साहिल का कहना है कि वकील आशुतोष श्रीवास्तव को उनके परिवार ने कभी अपना वकील नहीं बनाया। जबकि आशुतोष पहले मीडिया के सामने खुद को सिया का वकील बता चुके हैं। साहिल ने यह भी कहा कि हो सकता है सिया से धोखे में कुछ कागजों पर साइन करवाए गए हों। इसके साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें धमकाया भी गया। इन बयानों के बाद मामले को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।

परिवार ने वकील को लेकर क्या कहा?

साहिल गोयल ने साफ कहा कि उनके परिवार ने आशुतोष श्रीवास्तव को केस लड़ने के लिए नहीं रखा। उनका कहना है कि अगर किसी कागज पर सिया के साइन हैं, तो हो सकता है वे बिना सही जानकारी दिए करवाए गए हों। साहिल ने वकील पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है।

बाली जाने से पहले क्या हुआ था?

कैब ड्राइवर के अनुसार, 6 जून को सिया, साहिल और केतन बाली जाने वाले थे। सिया शुरुआत में गाड़ी में बैठना नहीं चाहती थी। रास्ते में भाई-बहन के बीच बहस भी हुई। बाद में एक फूड प्लाजा पर रुकने के दौरान सिया कैब के पास गई और बूट से कुछ निकाला। एयरपोर्ट पहुंचने पर केतन का पासपोर्ट नहीं मिला। काफी तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिला।

पुलिस की जांच में क्या सामने आया?

पुलिस का कहना है कि सिया बाली नहीं जाना चाहती थी। जांच के अनुसार, उसने पहले से ही एक योजना बनाई थी। पुलिस का आरोप है कि 18 जून को सिया और चेतन केतन को लोहगढ़ किले पर ले गए और वहां उसे गहरी खाई में धक्का दे दिया। वहीं, साहिल ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद उसकी सिया से कोई बात नहीं हुई। बाकी जानकारी पुलिस और कोर्ट के सामने आएगी।

Created On :   30 Jun 2026 3:46 PM IST

Tags

Next Story