Air India Flight Cancelled: अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एयर इंडिया की 2 और फ्लाइट कैंसिल, दिल्ली से पेरिस जा रहा था विमान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया की दो और फ्लाइट्स रद्द की जा चुकी है। यह फ्लाइट्स दिल्ली से पेरिस जाने वाली थीं। आज यानि मंगलवार (17 जून) को फ्लाइट AI 143 और बुधवार (18 जून) को AI 142 उड़ान भरने वाली थी। एयर इंडिया की ओर से यह जानकारी दी गई। एयरलाइंस ने बताया कि जांच के दौरान एक दिक्कत देखी गई जिसके चलते यह कदम उठाया गया है। फिलहाल यात्रियों के रुकने की तैयारी की जा रही है।
क्यों रद्द हुई फ्लाइट?
एयर इंडिया ने कहा कि उड़ान भरने से पहले जरूरी जांच के दौरान एक कमी देखी गई थी। इसे सुधारने का प्रायस किया जा रहा है। हम पैसेंजर्स के रुकने की व्यवस्था कर रहे हैं। इसी के साथ टिकट कैंसल करने वालों को पूरा रिफंड दिया जाएगा। इसके अलावा AI142 पेरिस से दिल्ली की फ्लाइट को भी कैंसल किया जा रहा है। यह 18 जून को पेरिस से रवाना होने वाली थी।
फ्लाइट AI-159 रद्द
एयर इंडिया के विमान में आए दिन दिक्कत सामने आ रही है। अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-159 को तकनीकी खराबी के चलते रद्द कर दिया गया है। यह फ्लाइट मंगलवार (17 जून) को दोपहर 1:10 मिनट पर लंदन के लिए रवाना होने वाली थी। फिलहाल एयर इंडिया की ओर से दूसरे विमान का इंतजाम नहीं किया गया है। सब यात्री एयरपोर्ट पर दूसरी फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं।
Created On :   17 Jun 2025 3:40 PM IST













