ऑन-स्क्रीन मार्किंग विवाद: CBSE को मिला नया चेयरमैन, केंद्र सरकार ने लोखंडे प्रशांत सीताराम को सौंपी जिम्मेदारी

CBSE को मिला नया चेयरमैन, केंद्र सरकार ने लोखंडे प्रशांत सीताराम को सौंपी जिम्मेदारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में मंगलवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। केंद्र सरकार ने बोर्ड में गड़बड़ियों के चलते चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांश गुप्ता को पद से हटा दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में मंगलवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। केंद्र सरकार ने बोर्ड में गड़बड़ियों के चलते चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांश गुप्ता को पद से हटा दिया है। राहुल सिंह की जगह पर लोखंडे प्रशांत सीताराम को नियुक्त किया गया है। यानी सीबीएसई के नए चेयरमैन लोखंडे प्रशांत सीताराम होंगे।

क्या है CBSE विवाद?

सीबीएसई में विवाद उस समय खड़ा हो गया था, जब कक्षा 12वीं के कुछ छात्रों ने आरोप लगाया था कि बोर्ड ने उनकी जिन उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन करके उपलोड किया है। वो उनकी लिखावट से बिल्कुल अलग है। इस वजह से ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली में उत्तर पुस्तिकाओं के सही मिलान की संभावित गड़बड़ी सामने आती है।

बोर्ड को पोर्टल में बड़ा साइबर अटैक

यह विवाद बढ़ जाने से बोर्ड ने इसके लिए दूसरी बार आवेदन मांगे थे, जो साइबर अटैक का शिकार हो जाते हैं। इसकी पुष्टि खुद बोर्ड ने की है। बोर्ड का कहना है कि मंगलवार को सुबह री-इवैल्यूएशन के लिए पोर्टल शुरू किया था। इस पर बड़ा साइबर हमला हुआ है। पोर्टल शुरू होने से दोपहर 3 बजे तक 16 हजार से ज्यादा स्टूडेंट इसमें शामिल हो गए थे। डिनायल ऑफ सर्विस के नाम से सिर्फ 2 मिनट में 15 लाख हिट्स और 1 लाख से ज्यादा फाइलों के भीतर घुसने का प्रयास किया गया था। ये जानकारी बोर्ड में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की थी।

कुछ घंटों में केंद्र सरकार का एक्शन

साइबर अटैक की खबर सामने आने के कुछ ही घंटों में केंद्र सरकार की तरफ से बड़ा एक्शन लिया गया। सरकार ने बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांश गुप्ता का तबादला कर दिया। ये दोनों अधिकारी आईएएस है। हालांकि, इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Created On :   2 Jun 2026 9:36 PM IST

Tags

Next Story